फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: National Forestry Dialogue on International Day of Forests; CM Yogi to Inaugurate—These Issues Will Be Dis

UP: योगी बोले- हर व्यक्ति ने प्रकृति के साथ हुए खिलवाड़ के दुष्परिणाम को झेला, सोचना चाहिए कि कहां चूक हुई

Sat, 21 Mar 2026 01:34 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 21 Mar 2026 01:34 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर लखनऊ में अरण्य समागम का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। कार्यक्रम में वन प्रबंधन, डिजिटलीकरण, मानव-वन्यजीव संघर्ष और कैम्पा निधि के उपयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
UP: National Forestry Dialogue on International Day of Forests; CM Yogi to Inaugurate—These Issues Will Be Dis
सीएम योगी आदित्य न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वन दिवस पर 'अरण्य समागम : राष्ट्रीय वानिकी संवाद कार्यक्रम' आयोजित किया गया। इसका सीएम योगी ने उद्घाटन किया। वन विभाग के कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रकृति, पर्यावरण और वन संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा, भारत की वैदिक कालीन परम्परा से लेकर और आज के चुनौतियों के बीच हर व्यक्ति ने प्रकृति के साथ हुए खिलवाड़ के दुष्परिणाम को झेला है। इन्हीं चुनौतियों के बारे में हमारे ऋषि मुनियों ने कहा था मां के साथ उसके सम्मान,सुरक्षा, संरक्षण में कोई खिलवाड़ न हो, दुनिया के हर नागरिक को इसको सोचना चाहिए,कि कहां चूक हुई है।
विज्ञापन


नौ वर्षों में 242 करोड़ वृक्षारोपण करने में सफलता प्राप्त की

सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री की प्रेरणा से 'एक पेड़ मां के नाम' का जो लक्ष्य रखा है, उसकी समीक्षा मैंने की है। हमारे पास 50 करोड़ वृक्षारोपण के लिए नर्सरी हमारे पास मौजूद है। हम लोगो ने पिछले 9 वर्षों में 242 करोड़ वृक्षारोपण करने में सफलता प्राप्त की है। 2017 में जहां राज्य में केवल एक रामसर साइट थी, वहीं अब यह बढ़कर 11 हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वीर बच्चों को किया सम्मानित 
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर वीर बच्चों को भी सम्मानित किया। तेंदुआ के हमले से खुद को व परिवार को बचाने वाले इन बच्चों की प्रशंसा करते हुए सीएम योगी ने इन्हें समाज के लिए प्रेरक बताया। सीएम योगी ने वानिकी व वन्य जीव क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्बन क्रेडिट प्रोजेक्ट के अंतर्गत दो लाभार्थी किसानों को चेक भी वितरित किए गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed