फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Municipal corporation will run a special cleanliness drive on the Prime Minister's birthday

UP: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नगर निगम चलाएगा विशेष सफाई अभियान, महापौर ने सीएम योगी से मिलकर जानकारी दी

Mon, 15 Sep 2025 07:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Sep 2025 07:29 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर निगम की ओर से शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को महापौर ने सीएम से मिलकर पूरी जानकारी दी।

विज्ञापन
UP: Municipal corporation will run a special cleanliness drive on the Prime Minister's birthday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को नगर निगम विशेष सफाई अभियान चलाएगा। महापुरुषों की प्रतिमाओं की धुलाई कर उन पर माल्यर्पण किया जाएगा। महापौर सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनको इन कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने शहर के विकास कार्याें सहित नगर निगम से जुड़े अन्य मसलों की जानकारी भी दी।

विज्ञापन


महापौर ने बताया कि 17 सितंबर को सुबह छह से रात साढे आठ बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत वह खुद हजरतगंज वार्ड में करेंगी। इसके लिए जोनवार अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जोन एक में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, जोन दो में अरुण गुप्ता, जोन तीन में नम्रता सिंह, जोन चार में मुख्य अभियंता महेश वर्मा, जोन पांच में वरिष्ठ मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी महालिंद लाल, जोन छह में नगर स्वास्थ्य अधिकारी पीके श्रीवास्तव, जोन सात में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय और जोन आठ में अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव को नोडल अफसर बनाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने मृत भाजपा कार्यकर्ता के पिता व भाई से की मुलाकात, बोले- दोषी पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शहीदों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे भाजपा के लोग... एशिया कप में भारत-पाक मैच पर अखिलेश ने दिया बयान


मुलाकात को लेकर चर्चाएं भी
बृहस्पतिवार को नगर निगम मुख्यालय में औचक निरीक्षण के बाद महापौर की सीएम से मुलाकात की कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, महापौर का कहना है कि वह सिर्फ पीएम के जन्मदिन पर किए जाने वाले आयोजन को लेकर मिली थीं। वहीं, लोगों का कहना है कि मुलाकात के दौरान इस बात भी बताई गई कि नगर निगम के अफसर मनमानी करते हैं। समय से दफ्तर नहीं आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed