{"_id":"68c7e800598f62311908ac44","slug":"akhilesh-yadav-speaks-on-various-issues-in-press-conference-on-15-sep-2025-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शहीदों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे भाजपा के लोग... एशिया कप में भारत-पाक मैच पर अखिलेश ने दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शहीदों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे भाजपा के लोग... एशिया कप में भारत-पाक मैच पर अखिलेश ने दिया बयान
Mon, 15 Sep 2025 03:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Sep 2025 03:51 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत-पाक के बीच एशिया कप में हुए क्रिकेट के मुकाबले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये सवाल शहीदों के परिजनों से पूछा जाना चाहिए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के लोग पहलगाम हमले के शिकार हुए लोगों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि विदेश नीति से जुड़े मामले बेहद संवेदनशील होते हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव सोमवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे जिसमें उनसे सवाल पूछा गया कि पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक के बीच मैच हुआ जबकि हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान है। वहीं, दोनों देशों के तनाव के बीच भाजपा के नेता पाक क्रिकेटरों के साथ कहकहे लगा रहे थे। क्या ये मुकाबला होना चाहिए था?
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम का जनता दर्शन: रायबरेली से पहुंचे मरीजों को तुरंत भर्ती कराने के दिए निर्देश, बच्चों को दुलारा; बांटी चॉकलेट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - वक्फ संशोधन अधिनियम पर SC के आदेश पर मौलाना फरंगी महली का बयान, बोले- आशा है अंतिम निर्णय राहत वाला होगा
इस पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये सवाल भाजपा के लोगों से ही पूछा जाना चाहिए। विदेश नीति के मामले बड़े संवेदनशील होते हैं। ये सवाल मुझसे नहीं हमले में जो शहीद हुए हैं उनके परिजनों से पूछना चाहिए। भाजपा के लोग शहीदों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे।
पुलिस सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है
एक अन्य सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में पुलिस बेलगाम हो गई है। ये सरकार के नियंत्रण में नहीं है। इसलिए लगातार पुलिस की पिटाई से हुई मौतों के मामले सामने आ रहे थे। वहीं, गाजीपुर में पुलिस की पिटाई से भाजपा कार्यकर्ता की मौत मामले पर उन्होंने कहा कि हम तो पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए खड़े हैं लेकिन सुनने में आ रहा है कि पीड़ित पक्ष और सरकार के बीच कुछ समझौता हो गया है। हम जिसे न्याय दिलाना चाहते हैं अगर वो ही समझौता कर ले तो हम क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन