फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mother and two sons travelling from Lucknow to Khatushyam died in a road accident, three seriously injured

यूपी: लखनऊ से खाटूश्याम जा रहे मां और दो बेटों की सड़क हादसे में मौत, तीन गंभीर रूप से घायल; परिवार में मातम

Thu, 22 May 2025 08:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 22 May 2025 08:37 AM IST
सार

Road accident in Khatushyam: लखनऊ के नगराम इलाके के एक परिवार की जयपुर के पास हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में मां के साथ दो बेटों की जान चली गई। 

विज्ञापन
UP: Mother and two sons travelling from Lucknow to Khatushyam died in a road accident, three seriously injured
हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगराम के हरदोईया बाजार में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की जयपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में मां और दो बेटे शामिल हैं। परिवार खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने जा रहा था। हादसे में तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


हरदोईया में रहने वाले राहुल (36), छोटे भाई नितिन उर्फ पारूल (32), मां ललिता देवी (55), पत्नी विद्या देवी और बेटे सात्विक व रणजीत के साथ कार से खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। बुधवार सुबह जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के रायसर इलाके में मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर अचानक एक ट्रक का टायर फट गया। सड़क पर ट्रक घिसटते हुए अचानक रुका गया। इस बीच सामने से आ रही राहुल की कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार लोग अंदर ही दब गए।
विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार काटकर सभी को बाहर निकाला। तब तक ललिता देवी और उनके दोनों बेटों राहुल और नितिन की मौत हो चुकी थी। वहीं राहुल की पत्नी और दोनों बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी पाकर राहुल के परिजन जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक का पहिया फटने से हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के मुताबिक कार पारूल चला रहे थे। ट्रक मनोहरपुरा की ओर से दौसा की तरफ जा रहा था। अचानक ट्रक का दाएं तरफ का टायर फट गया। सड़क पर ट्रक घिसटते अचानक रुका गया। इस बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर हो गई। कार सवार सभी लोग सीट से चिपक गए। ट्रक चालक भी केबिन में फंस गया, जिसे मुश्किल से निकाला जा सका।

घायलों की हालत नाजुक
राहुल सरकारी नौकरी करते थे, जबकि पारूल प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे थे। हादसे में घायल राहुल की पत्नी और दोनों बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी पाकर राहुल के परिजन जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय पुलिस परिजनों के वापसी का इंतजार कर रही है।

गांव में पसरा मातम, हर कोई स्तब्ध
 हरदोइया गांव निवासी रामबाबू कनौजिया के बेटे राहुल, पारूल उर्फ नितिन व पत्नी विद्या देवी की मौत की खबर से गांव में सन्नाटा पसर गया है। हर कोई घटना से स्तब्ध है। दुर्घटना की जानकारी पाकर ग्रामीण रामबाबू के घर पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। गांव के लोगों के अनुसार राहुल व नितिन बेहद मिलनसार थे, जो लखनऊ में परिवार के साथ रहते थे। ग्राम प्रधान विजय चौरसिया ने बताया कि गांव में पिता रामबाबू पत्नी के साथ रहते थे। रामबाबू मानसिक रूप से अस्वस्थ रहते हैं। उन्हें सुनाई भी कम देता है। बेटों और पत्नी की मौत से वह सदमे में हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed