फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: More than one lakh applications have come so far for liquor and cannabis shops, links are open till 27th F

यूपी: शराब और भांग की दुकानों के लिए अब तक आए एक लाख से ज्यादा आवेदन, 27 फरवरी तक खुला हैं लिंक

Sun, 23 Feb 2025 09:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 23 Feb 2025 09:45 PM IST
सार

UP liquor shops: यूपी में शराब और भांग के ठेकों के लिए आवेदन प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। 


 

विज्ञापन
UP: More than one lakh applications have come so far for liquor and cannabis shops, links are open till 27th F
wine liqour - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

 आबकारी नीति में शराब और भांग की दुकानों का ई लॉटरी के जरिये लाइसेंस देने के नियम के बाद बीते 10 दिन में एक लाख आवेदन आ चुके हैं। देशी मदिरा, कंपोजिट शाॅप, माडल शाॅप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी के माध्यम से आवंटन के लिए रविवार शाम तक कुल 1,09,514 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए, जिससे विभाग को प्रोसेसिंग फीस के रूप में 572.20 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है।

विज्ञापन


आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह ने बताया कि नई आबकारी नीति के अंतर्गत प्रदेश की समस्त 27,308 देशी मदिरा, कपोजिट शाॅप, माडल शाॅप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई लाटरी के लिए पंजीकरण 14 फरवरी से शुरू हो चुका है। वहीं 17 फरवरी से पंजीकरण के साथ आवेदन भी शुरू हो गये हैं। पंजीकरण तथा आवेदन 27 फरवरी की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। लाटरी की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन है। आवेदक के लिए समस्त अभिलेख एवं प्रोसेसिंग फीस भी ऑनलाइन ही जमा किए जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ई लाटरी 6 मार्च को खोली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed