{"_id":"6a525f6cb0e87549da0e8a38","slug":"up-monsoon-slows-down-in-the-state-rain-warning-issued-only-in-these-districts-least-rainfall-here-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: धीमी हुई मानसून की रफ्तार, लौट सकती है उमस; आज पूर्वी तराई के 13 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: धीमी हुई मानसून की रफ्तार, लौट सकती है उमस; आज पूर्वी तराई के 13 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट
Sun, 12 Jul 2026 12:30 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:30 AM IST
सार
Weather in UP: यूपी में मानसून की बारिश का दौर जारी है। पर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता कम पड़ जाएगी।
विज्ञापन
यूपी में मानसून।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों की अच्छी बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर कमजोर होगा और फिलहाल सक्रियता मुख्य रूप से पूर्वी- तराई जिलों तक सीमित रहेगी। इसे देखते हुए रविवार के लिए पूर्वी तराई के 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अब कमजोर होकर लो-प्रेशर क्षेत्र में बदल गया है। इसके असर से अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश में कमी आएगी। इस दौरान औसत तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है और उमस भरी गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई से अगले चार-पांच दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्यांचल में बारिश का सिलसिला अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा। हालांकि कहीं-कहीं हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक बाराबंकी में 160 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सहारनपुर में 99 मिमी, बरेली में 87 मिमी और बहराइच में 72.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी तराई में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में कुछ दिनों तक मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के आसार हैं।
29 जिलों में हुई सामान्य से कम बारिश
माैसम विभाग से मिले आंकड़ो के अनुसार इस सीजन में अब तक प्रदेश में बारिश का वितरण असमान बना हुआ है। आठ जिलो में सामान्य से 60 प्रतिशत या अधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि सात जिलों में 20 से 59 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। 21 जिले सामान्य श्रेणी में रहे। वहीं 29 जिले अब भी सामान्य से कम वर्षा वाले क्षेत्र में हैं।
इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट
महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकरनगर व आसपास के क्षेत्र ।
इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट
महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकरनगर व आसपास के क्षेत्र ।