फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monica Rani took over as Director General of School Education and stated her priorities.

UP: सरकारी स्कूल से पढ़कर आईएएस बनीं मोनिका रानी ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा की संभाली कमान, बताई प्राथमिकताएं

Fri, 19 Sep 2025 10:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Sep 2025 10:40 PM IST
सार

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा कि स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाना, गुणवत्ता बढ़ाना, सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों व अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का समय से निर्माण कराना प्राथमिकता होगी। कहा कि विभाग में करने के लिए काफी कुछ है।

विज्ञापन
UP: Monica Rani took over as Director General of School Education and stated her priorities.
आईएएस मोनिका रानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकारी स्कूल से पढ़ी और लगभग छह साल 2004 से 2010 तक दिल्ली के सरकारी स्कूल में शिक्षिका रहीं, 2011 बैच की आईएएस मोनिका रानी ने शुक्रवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा की कमान संभाली। उन्होंने कहा कि चूंकि वह विभाग से करीब से जुड़ी रही हैं, ऐसे में उनके लिए विभाग में करने के लिए काफी कुछ है।

विज्ञापन

 

कुछ महीने पहले ही अपर महानिदेशक बनीं मोनिका रानी ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा का कार्यभार शुक्रवार को संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद मोनिका रानी ने कहा कि स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाना, गुणवत्ता बढ़ाना, सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों व अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का समय से निर्माण कराना प्राथमिकता होगी। इसी तरह आईसीटी लैब के बेहतर प्रयोग, बच्चों में पढ़ाई के प्रति वैज्ञानिक रुचि का विकास, छात्राओं की शिक्षा की बेहतरी के लिए भी काम करेंगी।

विज्ञापन


ये भी  पढ़ें - सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- त्योहारों का समय संवेदनशील, अलर्ट रहें अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- निष्पक्ष चुनाव हों तो भाजपा कोई सीट नहीं जीत सकती

 

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। वह रुचिकर तरीके से पठन-पाठन करेंगे। विभाग के लिए वे भी उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। पाठन-पाठन के तरीकों और अत्याधुनिक बनाने पर जोर दिया जाएगा। आज पहले दिन उन्होंने अलग-अलग यूनिट के अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके कामकाज की जानकारी ली। अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मिशन शक्ति, विकसित भारत आदि आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed