{"_id":"64198028ed40b4671608ea83","slug":"up-minister-says-we-will-not-allow-criminal-system-in-state-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कारागार मंत्री बोले, जेलों से नहीं चलने देंगे अपराधियों का तंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कारागार मंत्री बोले, जेलों से नहीं चलने देंगे अपराधियों का तंत्र
Tue, 21 Mar 2023 08:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Mar 2023 08:10 PM IST
सार
यूपी के कारागार मंत्री ने कहा कि हम जेलों से अपराधियों का तंत्र नहीं चलने देंगे। शिकायत आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रदेश में 11 नई जेलों के निर्माण की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि जेलों से अपराधियों का तंत्र नहीं चलेगा। यदि कोई अपराधी जेलकर्मी को धमकी देता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। जेलकर्मियों को अत्याधुनिक संसाधन भी मुहैया कराए जा रहे हैं ताकि खतरनाक बंदियों की सतत निगरानी की जा सके। कारागार मंत्री मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - संघ की पहल: दलित दूसरों की तरह चढ़ें घोड़ी, शिव मंदिरों में करें जलाभिषेक, नौकर और नौकरानी के साथ भी चाय पीएं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की घोषणा जल्द, बदले जा सकते हैं प्रियंका समेत कई राज्यों के प्रभारी महासचिव
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जेलों में बंदियों की क्षमता अधिक होने से अमेठी, महोबा, कुशीनगर, चंदौली, औरैया, हापुड़, संभल, अमरोहा, भदोही, हाथरस और शामली में नई जेल बनाने की कवायद शुरू कर दी गयी है। श्रावस्ती और प्रयागराज में नई जेल तैयार हो चुकी हैं। ललितपुर में एक केंद्रीय कारागार और नई जेल का निर्माण भी कराया जा रहा है।