फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister praises Narendra Modi.

मोदी की तारीफ कर फंस गए अखिलेश के मंत्री

Wed, 18 Mar 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Mar 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
UP minister praises Narendra Modi.

यूपी सरकार के जंतु उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. शिव प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने क्रिश्चियन पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के बेहतर प्रयोग से ही नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया जनता तक पहुंचने का सबसे सशक्त माध्यम है और इसी का अच्छे ढंग से प्रयोग कर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए।

डॉ. शिव प्रताप यादव ने स्टूडेंट्स को नसीहत दी कि वह भी सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को पहचानें और इसका अच्छे ढंग से प्रयोग कर आगे बढ़ें।

मोदी न भूलें की अच्छे दिन लाना उनकी जिम्मेदारी

UP minister praises Narendra Modi.

कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब मीडिया ने उनसे पूछा कि आखिर मोदी की तारीफ क्यों की? तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया का अच्छा प्रयोग किया।

इसी सोशल मीडिया के माध्यम से ही उन्होंने युवाओं को सपने भी दिखाए लेकिन अभी तक सपने हकीकत में नहीं बदल पाए हैं।

वार्षिकोत्सव के मंच से छात्रों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही तरह सोशल मीडिया के प्रयोग की नसीहत देने वाले जंतु उद्यान मंत्री ने पत्रकारों से यह भी कहा कि आम जनता से अच्छे दिन लाने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह नहीं भूलना चाहिए कि अच्छे दिन देश में लाना उनकी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed