{"_id":"5d67eb668ebc3e93cb763816","slug":"up-minister-mohsin-raza-comments-of-pakistan-pm-imran-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर से 370 खत्म होने के बाद पाक प्रधानमंत्री चला रहे हैं जेहाद योजना: यूपी के मंत्री मोहसिन रजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर से 370 खत्म होने के बाद पाक प्रधानमंत्री चला रहे हैं जेहाद योजना: यूपी के मंत्री मोहसिन रजा
Thu, 29 Aug 2019 08:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Aug 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री मोहसिन रजा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ तथा हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान व उनके मंत्रियों को लेकर बयान दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अनुच्छेद 370 खत्म होते ही पाक प्रधानमंत्री इमरान खान व उनके मंत्री अब 'जेहाद योजना' चला रहे हैं और वहां की जनता को जन्नत व दोजख बांट रहे हैं। ये उनका नया आतंकिस्तान है। उन्होंने ट्वीट में ये भी कहा कि आतंकी हाफिज सईद वहां 72 हूरों की गारंटी दे रहा है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से 370 ख़त्म होते ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके मंत्रियों ने चलाई "जेहाद योजना" वहाँ की जनता को बाँट रहे हैं 'जन्नत'और 'दोज़ख' और इनका सहयोगी, आतंकी हाफिज़ सईद दे रहा है 72 हूरों की गारंटी, "ये है इमरान का नया आतंकिस्तान" @PMOIndia @AmitShah
— Mohsin Raza (@Mohsinrazabjpup) August 29, 2019
विज्ञापन
दरअसल, 370 हटाए जाने के बाद से ही भारत व पाकिस्तान की तरफ से बयानबाजी का दौर जारी है। मामले पर संयुक्त राष्ट्र संघ को लिखे गए पत्र में पाक पीएम ने राहुल गांधी के बयान का जिक्र किया था। जिस पर कांग्रेस व राहुल गांधी निशाने पर आ गए।
बता दें कि राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ कश्मीर के हालात का जायजा लेने गए थे जिसके बाद उन्होंने बयान दिया था कि कश्मीर में प्रशासनिक क्रूरता व हिंसा का माहौल है। हालांकि, पाकिस्तान द्वारा बयान का इस्तेमाल किए जाने पर राहुल गांधी ने सफाई देते हुए ट्वीट किया था कि कश्मीर भारत का अंदरूनी मसला है।