{"_id":"6127c7ea8ebc3e79fa1ac787","slug":"up-minister-brajesh-pathak-inaugurated-and-laid-foundation-stone-of-buildings-and-roads-built-at-a-cost-of-214-53-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : मंत्री ब्रजेश पाठक ने किया 214.53 करोड़ की लागत बने भवन और सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : मंत्री ब्रजेश पाठक ने किया 214.53 करोड़ की लागत बने भवन और सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास
Thu, 26 Aug 2021 10:27 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:27 PM IST
सार
ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में 108 करोड़ 82 लाख 50 हजार रुपये की लागत से कुल 152 कार्यों का लोकार्पण किया। 105 करोड़ 65 लाख 19 हजार रुपये की लागत से कुल 122 कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री ब्रजेश पाठक ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री ब्रजेश पाठक ने त्वरित आर्थिक विकास योजना, बुंदेलखंड विकास निधि, बार्डर एरिया डेवलपमेंट, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और गौ संरक्षण के तहत निर्मित कुल 274 भवनों और सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में विभाग के जरिये विभिन्न योजनाओं के तहत 214.53 करोड़ की लागत से परियोजनाएं स्वीकृत की गई थी।
विज्ञापन
गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में 108 करोड़ 82 लाख 50 हजार रुपये की लागत से कुल 152 कार्यों का लोकार्पण किया। 105 करोड़ 65 लाख 19 हजार रुपये की लागत से कुल 122 कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग के मंत्री ब्रजेश पाठक ने इंजीनियरिंग सेक्शन से जुड़े सभी कार्मिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में भी इंजीनियर्स ने बेहतर समन्वय स्थापित करते हुये निर्माण कार्यों की गति को बनाए रखा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 35 जिलों में कार्य किया जा रहा है। 40 जिलों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नई तकनीक से मार्ग निर्माण के लिए भी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया है। इस अवसर पर प्रमुख सचिवए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कल्पना अवस्थी और विभाग के निदेशक एवं मुख्य अभियंता दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन