फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: March-like hot winds in the month of February, Varanasi was the hottest district, Meteorological Departmen

यूपी: फरवरी के महीने में मार्च जैसी गर्म हवाएं, वाराणसी रहा सबसे गर्म जिला, मौसम विभाग ने जारी किए पूर्वानुमान

Sat, 22 Feb 2025 09:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 22 Feb 2025 09:14 PM IST
सार

Weather Forecast: यूपी के मौसम में गर्मी आ चुकी है। फरवरी के महीने में मार्च के जैसी गर्म हवाएं महसूस हो रही हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। 

विज्ञापन
UP: March-like hot winds in the month of February, Varanasi was the hottest district, Meteorological Departmen
यूपी में पड़ने शुरू हो गई है गर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शनिवार को मौसम शुष्क और साफ रहा है। रविवार को भी इसी तरह का मौसम रहने के आसार है है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिलेगी, हालांकि, सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं, जबकि रात में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई जिलों में इस समय अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार उतार- चढ़ाव देखा जा रहा है। यही वजह है कि लोगों को दिन में तेज धूप और हल्की गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की माने तो बीते दो दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी, लेकिन अब मौसम सामान्य हो गया है। अगले कुछ दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, जिससे गर्मी का असर बढ़ सकता है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम के अनुसार अपनी खेती और फसलों की देखभाल करें। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आगामी दिनों में भी प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ने व घटने के आसार है। बारिश होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

वाराणसी रहा सबसे गर्म

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाराणसी 31.3, गोरखपुर 30.1 , लखीमपुर खीरी 30.2, सुल्तानपुर 30.0, डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह मुज्जफरनगर में सबसे कम अधिकतम तापमान 23.0 व बुलंदशहर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed