फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major relief for state farmers, wheat procurement will be possible without verification until April 30; or

यूपी: प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत, 30 अप्रैल तक सत्यापन बिना भी हो सकेगी गेहूं की खरीद; आदेश हुआ जारी

Wed, 22 Apr 2026 09:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 22 Apr 2026 09:11 PM IST
सार

Wheat support price in UP: यूपी के गेहूं किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब बिना सत्यापन भी किसान क्रय केंद्रों में अपनी फसल की बिक्री कर सकेंगे। 

विज्ञापन
UP: Major relief for state farmers, wheat procurement will be possible without verification until April 30; or
यूपी में गेहूं खरीद के नियम बदले। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश भर में गेहूं खरीद को गति देने के लिए सरकार ने प्रक्रिया में अहम राहत दी है। खाद्य एवं रसद विभाग के ताजा आदेश के तहत 30 अप्रैल 2026 तक किसानों के पंजीकरण में दर्ज भूमि के राजस्व या चकबंदी सत्यापन के अभाव में भी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदा जाएगा। आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग रणवीर प्रसाद ने बुधवार शाम इसका आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


अभी तक किसानों को अपना गेहूं क्रय केंद्र पर बेचने के लिए पंजीकरण कराना पड़ता था। जिसका सत्यापन राजस्व व चकबंदी विभाग के कर्मचारी, अधिकारी करते थे। उसके बाद ही किसान अपना गेहूं क्रय केंद्र पर बेच सकता था। कई स्थानों पर साफ्टवेयर में दिक्कत के कारण तो कहीं लापरवाही के कारण सत्यापन में होने वाली देरी से किसान परेशान रहते थे। इसकी वजह से गेहूं खरीद कार्य भी प्रभावित होता था।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के अनुसार अब खरीद की जिम्मेदारी सीधे क्रय केंद्र प्रभारियों पर होगी। जो किसानों द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज कंप्यूटरीकृत खतौनी, खसरा, चकबंदी अभिलेख, आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र का मिलान कर खरीद सुनिश्चित करेंगे। इससे अब तक सत्यापन की प्रक्रिया में अटकी खरीद को तेजी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने साफ किया है कि चकबंदी और राजस्व विभाग की ओर से सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी, लेकिन इसके अभाव में खरीद नहीं रुकेगी। प्रदेश स्तर पर लागू इस निर्णय को किसानों को तत्काल राहत देने और खरीद व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जानिए क्या होंगी खास बातें

- पूरे प्रदेश में लागू होगी नई व्यवस्था।
- 30 अप्रैल तक सत्यापन में दी गई ढील।
- बिना राजस्व पुष्टि भी जारी रहेगी गेहूं खरीद।
- केंद्र प्रभारी मौके पर ही करेंगे दस्तावेजों की जांच।
- लंबित खरीद को मिलेगी रफ्तार, किसानों को राहत।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed