फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major administrative reshuffle in the state, transfer of 41 PCS officers simultaneously; Most of the chan

यूपी: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले; ज्यादातर बदलाव एसडीएम स्तर पर

Thu, 06 Mar 2025 07:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 06 Mar 2025 07:43 AM IST
सार

 UP PCS Transfer: यूपी में बुधवार की सुबह एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। इसमें एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए।

विज्ञापन
UP: Major administrative reshuffle in the state, transfer of 41 PCS officers simultaneously; Most of the chan
41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने बुधवार को 41 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। गौरव श्रीवास्तव को एडीएम (प्रशासन) देवरिया से एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सिद्धार्थनगर, ममता मालवीय अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ से एडीएम (वि/रा) मुरादाबाद व जैनेंद्र सिंह उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ से एडीएम (प्रशासन) देवरिया बनाया गया है।

विज्ञापन


दिनेश को एडीएम (प्रशासन) बरेली से मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ, पूर्णिमा सिंह उप निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी से एडीएम (प्रशासन) बरेली, भानु प्रताप यादव को संयुक्त निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय से अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल, अतुल कुमार द्वितीय अपर नगर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद से अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल, राजीव पांडेय को अपर आयुक्त बस्ती मंडल से एडीएम (न्यायिक) इटावा बनाया गया है।
विज्ञापन


मनोज कुमार तिवारी को सहायक नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी से अपर आयुक्त बस्ती मंडल, विनोद कुमार पांडेय को एसडीएम बस्ती से नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद, संजीव कुमार शाक्य एसडीएम आगरा से एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) प्रयागराज, ज्ञानेश्वर प्रसाद को विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद से एडीएम (न्यायिक) मैनपुरी बनाया गया है। खालिद अंजुम को एसडीएम हमीरपुर से एडीएम (न्यायिक) सीतापुर, भारत राम एसडीएम प्रतापगढ़ से एडीएम (न्यायिक) बुलंदशहर, अशोक कुमार यादव एसडीएम वाराणसी से एडीएम (न्यायिक) ललितपुर, संदीप कुमार श्रीवास्तव एसडीएम अयोध्या से एडीएम (न्यायिक) बदायूं, जंग बहादुर यादव एसडीएम कानपुर नगर से एडीएम (न्यायिक) रामपुर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञान प्रकाश यादव एसडीएम जौनपुर से एडीएम (न्यायिक) सिद्धार्थनगर, रमेश चंद्र एसडीएम संतकबीरनगर से एडीएम (न्यायिक) सोनभद्र, नीरज प्रसाद एसडीएम वाराणसी से एडीएम (न्यायिक) औरैया, रमेश मौर्य एसडीएम प्रयागराज से एडीएम (न्यायिक) एटा बनाया गया है। राजेश चंद्र एसडीएम हमीरपुर से एडीएम (न्यायिक) मेरठ, राम आसरे वर्मा एसडीएम बाराबंकी से एडीएम (न्यायिक) सहारनपुर, मंजूर अहमद अंसारी एसडीएम देवरिया से एडीएम (न्यायिक) कासगंज, सुशील कुमार यादव एसडीएम गोंडा से एडीएम (न्यायिक) मुजफ्फरनगर, जयजीत सिंह हौरा एसडीएम प्रयागराज से एडीएम (न्यायिक) महाराजगंज, जितेंद्र पाल एसडीएम प्रतापगढ़ से एडीएम (न्यायिक) मुरादाबाद, दिग्विजय कुमार सिंह एसडीएम अमेठी से एडीएम (न्यायिक) कानपुर देहात भेजा गया है।

रतन एसडीएम आगरा से एडीएम (न्यायिक) चंदौली, चंद्रेश कुमार एसडीएम गाजियाबाद से एडीएम (न्यायिक) संतकबीर नगर, योगेंद्र सिंह एसडीएम प्रयागराज से एडीएम (न्यायिक) जालौन, अनिल कुमार एसडीएम सीतापुर से एडीएम (न्यायिक) लखीमपुर खीरी, दिनेश कुमार एसडीएम बहराइच से एडीएम (न्यायिक) फर्रुखबाद स्थानांतरित किया गया है। अशोक कुमार एसडीएम मऊ से एडीएम (न्यायिक) श्रावस्ती, सौरभ शुक्ला एसडीएम अंबेडकरनगर से एडीएम न्यायिक पीलीभीत, रंजीत कुमार एसडीएम फिरोजाबाद से एडीएम (न्यायिक) अंबेडकरनगर, देश दीपक सिंह एसडीएम बरेली से एडीएम (न्यायिक) बरेली, संजय कुमार सिंह एसडीएम फर्रुखाबाद से उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ, लवी त्रिपाठी एसडीएम हापुड़ से अपर गनर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद, आशुतोष कुमार राय एसडीएम रायबरेली से अपर नगर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद और अंगद यादव को एसडीएम देवरिया से एसडीएम बुलंदशहर स्थानांतरित किया गया है।

ट्रांसफर हुए अधिकारियों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed