फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Madrasa Board examinations schedule announced, examinations will start from February 17, DM will make the

यूपी: मदरसा बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम हुआ घोषित, 17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, डीएम बनाएंगे केंद्र

Wed, 29 Jan 2025 07:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 29 Jan 2025 07:48 AM IST
सार

Madrasa Board examinations: यूपी मदरसा बोर्ड के द्वारा संचालित होने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 17 से 22 फरवरी के बीच होंगी। 

विज्ञापन
UP: Madrasa Board examinations schedule announced, examinations will start from February 17, DM will make the
मदरसों बोर्ड की परीक्षाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाएं 17 से 22 फरवरी तक संचालित की जाएंगी। मदरसा बोर्ड ने परीक्षाओं का कार्यक्रम घाेषित कर दिया है। परीक्षाओं में इस बार 88,200 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम) की परीक्षाओं में 88,200 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मदरसा बोर्ड की कामिल और फाजिल की डिग्री पर सुप्रीम कोर्ट की रोक लगने के बाद मदरसा बोर्ड इस बार मुंशी/मौलवी और आलिम की परीक्षा संपन्न कराने जा रहा है। परीक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रदेश भर 89 हजार परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे थे। दस्तावेज की जांच के बाद 800 फार्म निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन


बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि परीक्षाएं सुबह आठ से 11 बजे और दोपहर में दो से पांच बजे तक दो पाली में संपन्न कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिलाधिकारी की निगरानी में प्रदेश के जिलों में परीक्षा केंद्र बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed