फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Lucknow-Kanpur bus journeys become more expensive, with the distance increasing by 60 km; buses will now t

यूपी: 80 रुपये तक बढ़ेगा लखनऊ-कानपुर से बस का किराया, 60 किमी दूरी बढ़ी; अब इस रूट से जाएंगी बसें

Mon, 14 Sep 2026 09:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 14 Sep 2026 09:28 PM IST
सार

Lucknow Kanpur bus route: कानपुर में पड़ने वाले जाजमऊ पुल की मरम्मत का काम शुरू होने के बाद इस रूट को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
UP: Lucknow-Kanpur bus journeys become more expensive, with the distance increasing by 60 km; buses will now t
महंगा होगा लखनऊ-कानपुर का सफर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जाजमऊ पुल की मरम्मत के चलते लखनऊ-कानपुर के बीच रोडवेज बसें करीब तीन महीने तक बदले रूट से चलेंगी। इससे लखनऊ-कानपुर की दूरी करीब 90 से बढ़कर 150 किलोमीटर हो सकती है। दूरी बढ़ने से यात्रियों को 80 रुपये तक अधिक किराया देना पड़ सकता है। हालांकि, किराये में बढ़ोतरी का फैसला रोडवेज प्रशासन के सर्वे के बाद होगा।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, जाजमऊ के पुराने गंगा पुल पर मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते 13 दिसंबर तक भारी वाहनों के साथ रोडवेज बसों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में लखनऊ से कानपुर जाने वाली बसें उन्नाव के आगे गिंदनखेड़ा चौराहे से रायबरेली रोड होते हुए बक्सर पुल और फतेहपुर के रास्ते कानपुर जाएंगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि आलमबाग से कानपुर जाने वाली बसों का रूट करीब तीन महीने तक बदला रहेगा। बसों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। डायवर्जन रूट पर जल्द सर्वे कराया जाएगा। अतिरिक्त दूरी के आधार पर किराये में बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 20 हजार यात्रियों पर पड़ेगा असर

UP: Lucknow-Kanpur bus journeys become more expensive, with the distance increasing by 60 km; buses will now t
जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत - फोटो : amar ujala

लखनऊ और कानपुर बस डिपो की 80 से अधिक साधारण और ई बसें इस रूट पर चलती हैं। इनसे रोजाना करीब 20 हजार यात्री सफर करते हैं। अभी नेशनल हाईवे से लखनऊ-कानपुर का बस किराया 138 रुपये है। बदले रूट पर दूरी बढ़ने से किराये में करीब 80 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed