फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Lucknow Airport wins ACI 'The Voice of the Customer' award

यूपी: लखनऊ एयरपोर्ट ने ACI का 'द वॉयस ऑफ द कस्टमर' पुरस्कार जीता

Fri, 11 Feb 2022 01:57 PM IST
एजेंसी, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 11 Feb 2022 01:57 PM IST
सार

देश में कोरोना महामारी के दौर में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को पुरस्कार प्रदान किया गया है। 

विज्ञापन
UP: Lucknow Airport wins ACI 'The Voice of the Customer' award
लखनऊ एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीसीएस हवाई अड्डे) को एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) द्वारा 'द वॉयस ऑफ द कस्टमर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। इस पुरस्कार से कोविड-19 महामारी दौरान सभी हितधारकों और कर्मचारियों द्वारा किए गए प्रयासों को मान्यता दी गई है। हवाई अड्डे को 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान यात्रियों की जरूरतों को श्रेष्ठ यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया हैं।

विज्ञापन


कोविड -19 महामारी के दौरान बेहतर सुविधाएं दीं
एसीआई ने यह पुरस्कार की शुरूआत 2020 में की थी। यह पुरस्कार उन हवाईअड्डों को दिया गया जिन्होंने 2021 में कोविड -19 महामारी के दौरान निरंतर यात्रियों के आराम और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दी और उनकी आवाज सुनी।
विज्ञापन


मानदंडों और प्रोटोकॉल का पालन किया
महामारी के दौरान, सीसीएस हवाई अड्डे ने लखनऊ आने वाले और उड़ान भरने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए केंद्र और राज्य सरकारों के अनुरूप मानदंडों और प्रोटोकॉल का पालन किया। महामारी के दौरान उनकी यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए विभिन्न पहल की गई थी और इन प्रयासों की सर्वेक्षणों के माध्यम से समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कियोस्क जैसी टच-लेस सेवाएं स्थापित कीं
सीसीएस हवाईअड्डे ने यात्रियों को चेक इन करने और स्वयं एक बैगेज टैग उत्पन्न करने के लिए कॉमन यूज सेल्फ-सर्विस (सीयूएसएस) कियोस्क जैसी टच-लेस सेवाएं स्थापित कीं। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए दोनों टर्मिनलों पर बैठने के क्षेत्रों की पुनर्व्यवस्था, और आमने-सामने की बातचीत के लिए प्लेक्सी-ग्लास लगवाए। 

मास्क पहनने के महत्व के बारे में शिक्षित किया
इसके अलावा, लखनऊ आने वाले और साथ ही लखनऊ हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले यात्रियों के परीक्षण के लिए आरटी-पीसीआर और रैपिड पीसीआर काउंटर भी स्थापित किए। यात्रियों की सुविधा के लिए, सीसीएस एयरपोर्ट ने एक हेल्पलाइन शुरू की, जहां वे कोविड नियमों, परीक्षण सुविधाओं और उनके द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यात्रियों को मास्क पहनने के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने नियमित रूप से गश्त लगाने का काम किया।


सुरक्षित यात्रा की सुविधा के लिए प्रयास किया
सीसीएस हवाईअड्डा, जो यात्रियों को हर पहल के केंद्र में रखता है, नए तकनीकी नवाचार लाने में अग्रणी है और एक समग्र दृष्टिकोण के साथ चुनौतियों से परे देखने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यात्रियों की बेहतरी के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और तकनीकी नवाचार और उन्नति में निरंतर वृद्धि के साथ, चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा लखनऊ लगातार अपने सभी यात्रियों को आराम और सुरक्षित यात्रा की सुविधा के लिए प्रयास करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed