Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Laptops distributed at Shia PG College

Lucknow News: शिया पीजी कॉलेज में बांटे गए लैपटॉप

Thu, 26 Nov 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Laptops distributed at Shia PG College
लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज में बुधवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना (डिजीशक्ति) के तहत टैबलेट वितरण किया गया। मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा अमित कुमार घोष ने विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नई चुनौतियों के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है। युवाओं को इसके लिए खुद को तैयार करना होगा। अमित कुमार घोष ने कहा कि भारत की विकास दर और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हो रही है। अमेरिका और चीन जैसे देशों ने एआई की पढ़ाई को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया है। भारत में भी इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की जरूरत है। मौलाना यासूब अब्बास, प्राचार्य प्रो. सैयद शबीहे रजा बाकरी और डॉ. प्रदीप शर्मा समेत शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed