फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Lok Sabha Election 2024 SP simplified caste equation in giving ticket, only seven percent Muslim candidates

UP: टिकट देने में सपा ने साधे जातीय समीकरण, सिर्फ 7% मुस्लिम प्रत्याशी; इन चार सीटों पर यादव जाति के उम्मीदवार

Tue, 16 Apr 2024 02:34 PM IST
शाहरुख खान अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 Apr 2024 02:34 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने टिकट देने में 'माय' से ज्यादा कुर्मी और अन्य पिछड़ी जातियों को तरजीह दी है। सपा ने जातीय समीकरण साधने के बाद टिकट वितरित किए हैं। चार मुस्लिम और 9 सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को टिकट मिला है। 

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 SP simplified caste equation in giving ticket, only seven percent Muslim candidates
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा ने टिकट देने में जातीय समीकरणों को साधने का पूरा प्रयास किया है। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा है कि उसके किसी कदम से धार्मिक ध्रुवीकरण का संदेश न जाए। यही वजह है कि मुस्लिम और यादवों से ज्यादा कुर्मी, मौर्य- शाक्य-सैनी-कुशवाहा प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। 
विज्ञापन


सपा के अब तक घोषित किए गए 57 प्रत्याशियों में से चार मुस्लिम, नौ सामान्य वर्ग के, 15 एससी और 29 ओबीसी हैं। गठबंधन के तहत सपा को यूपी में 62 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने हैं, जबकि 17 सीटें कांग्रेस और एक तृणमूल कांग्रेस के खाते में है। 
विज्ञापन


सपा ने टिकट देने में अपनी पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) रणनीति का ध्यान तो रखा है, पर मंशा यह भी रही है कि आधार वोट में प्लस करने वाले प्रत्याशी उतारे जाएं। इन्हीं समीकरणों के तहत नौ सीटों-बस्ती, प्रतापगढ़, गोंडा, अंबेडकरनगर, बांदा, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, कुशीनगर और श्रावस्ती में कुर्मी-पटेल-सैंथवार प्रत्याशी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ सात फीसदी मुस्लिम प्रत्याशी
मुस्लिम और यादव (माय) सपा के आधार वोट बैंक माने जाते हैं, लेकिन सिर्फ चार सीटों-कैराना, गाजीपुर, संभल और रामपुर में ही उसने मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। प्रदेश की आबादी में मुस्लिम करीब 20 फीसदी हैं, लेकिन सपा के अभी तक घोषित प्रत्याशियों में इनकी हिस्सेदारी सात फीसदी ही है।
 

इसी तरह से फिरोजाबाद, बदायूं, मैनपुरी और आजमगढ़ के ही प्रत्याशी यादव जाति से हैं। ये सभी सपा प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार के ही सदस्य हैं। अभी तक घोषित प्रत्याशियों में छह लोकसभा क्षेत्रों- एटा, आंवला, फर्रुखाबाद, बिजनौर, जौनपुर और फूलपुर से मौर्य-शाक्य-सैनी-कुशवाहा प्रत्याशी दिए हैं।

 

गौतमबुद्धनगर से गुर्जर, अकबरपुर से पाल, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, संतकबीरनगर और गोरखपुर से निषाद उम्मीदवार उतारे हैं। दो सीटों-मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ से जाट प्रत्याशी दिए हैं। फैजाबाद और मेरठ जैसी सामान्य सीटों पर अनुसूचित जाति के अवधेश प्रसाद और सुनीता वर्मा को उतारकर दलितों को तरजीह देने का संदेश भी दिया है।

 

सामान्य जाति के नौ प्रत्याशियों में से बागपत और डुमरियागंज में ब्राह्मण प्रत्याशी हैं, जबकि चंदौली और धौरहरा में ठाकुर जाति के हैं। लखनऊ, उन्नाव, बरेली, मुरादाबाद और घोसी से भी सपा के प्रत्याशी सामान्य वर्ग से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed