{"_id":"6639b318998a68930a03c61b","slug":"up-lok-sabha-election-2024-secret-plan-of-political-parties-to-win-the-battle-of-amethi-lok-sabha-2024-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अमेठी के रण को साधने के लिए दलों का सीक्रेट प्लान, भाजपा ने बदला पैटर्न; कांग्रेस की भी नए सिरे से रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अमेठी के रण को साधने के लिए दलों का सीक्रेट प्लान, भाजपा ने बदला पैटर्न; कांग्रेस की भी नए सिरे से रणनीति
Tue, 07 May 2024 11:35 AM IST
शाहरुख खान
नंदलाल तिवारी, अमर उजाला, अमेठी
नंदलाल तिवारी, अमर उजाला, अमेठी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 May 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
UP Lok Sabha Election
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
अमेठी के सियासी रण में भाजपा की स्मृति जूबिन इरानी के समक्ष अब किशोरी लाल शर्मा के कांग्रेस प्रत्याशी बनने के बाद भाजपा व कांग्र्रेस दोनों ने अलग-अलग प्लान तैयार किया है। अभी तक भाजपा हर मोर्चे पर राहुल गांधी को निशाने पर ले रही थी, अब उसने पैटर्न बदलकर घर-घर दस्तक देने की योजना बनाई है।कांग्रेस ने भी नये सिरे से रणनीति तैयार की है। इसके लिए दिल्ली से अलग प्लानिंग की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली पहुंच गई है।
भाजपा: हर घर पर नजर
चुनावी समर को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा की पूरी टीम लगी हुई है। पार्टी सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के साथ ही हरेक मतदाता पर नजर रख रही है। इसके लिए पन्ना प्रमुखों को लगाया गया है। हरेक पन्ना प्रमुख को मतदाताओं की एक संख्या दी गई है, उसी पर पन्ना प्रमुख को फोकस करना है। उन मतदाताओं का मूड क्या है।
इसके साथ ही ऐसे लोगों को भी खोजना है, जो किसी कारण से दूसरे दल में है लेकिन, वहां से नाराज है। महिला संगठनों की टीम को अलग से लगाया गया है। महिलाएं घर-घर जाकर बहू से लेकर सास तक से संवाद कर रही है।
युवाओं के लिए अलग से भाजयुमो की टीम काम कर रही है। वहीं, सोशल मीडिया टीम संयोजक अंशू तिवारी के निर्देशन में लगी हुई है। सोशल मीडिया के हरेक पोस्ट पर नजर है। निगेटिव से लेकर पॉजिटिव तक पर नजर रखी जा रही है। मीडिया प्रभारी चंद्र मौलि सिंह कहते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।
कांग्रेस: रायबरेली पहुंची प्रियंका, अमेठी में अशोक गहलोत डालेंगे डेरा
कांग्रेस ने अब अपनी पूरी रणनीति बदल दी है। सोमवार की शाम को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली से विशेष विमान से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी फुरसतगंज पहुंची। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह रायबरेली के लिए निकल गई। अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को यहां का पर्यवेक्षक बनाया गया है। वह जल्द ही यहां पर पहुंचेंगे। इसके अतिरिक्त कांग्रेस के नेताओं के साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव की सभा करने की तैयारी में कांग्रेसी है।
इसके अतिरिक्त पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क करने के साथ ही नेताओं के भ्रमण का रूट तय किया जा रहा है। कांग्रेस नेता अशाेक सिंह हिटलर कहते हैं कि जिस तरह की रणनीति वर्ष 1999 में सोनिया गांधी के लिए बनाई गई थी, ठीक उसी तरह की योजना इस बार है। कई स्तर पर निगरानी की जा रही है। मीडिया समन्वयक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी कहते हैं कि तैयारी पूरी है। रायबरेली में प्रियंका गांधी वाड्रा के समक्ष जल्द ही कार्ययोजना रखी जाएगी।