फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Lok Sabha Election Fourth phase voter turnout better in Uttar Pradesh than pervious two phases

UP: दूसरे, तीसरे चरण से बेहतर चौथा चरण... पिछले चुनाव के लगभग बराबर हुआ मतदान; देखें कहां कितनी हुई वोटिंग

Tue, 14 May 2024 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 May 2024 10:23 AM IST
सार

UP Lok Sabha Election 4th phase voter turnout: यूपी में चौथा चरण दूसरे, तीसरे चरण से बेहतर रहा। इस बार यूपी की 13 सीटों पर 58.05 फीसदी मतदान हुआ। दूसरे चरण में 55.19 और तीसरे चरण में 57.55 फीसदी वोट पड़े थे। 

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election Fourth phase voter turnout better in Uttar Pradesh than pervious two phases
UP Lok Sabha Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Lok Sabha Chunav 4th phase voting Highlights: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। इस बार पिछले दो चरणों के मुकाबले बेहतर रहा। 13 सीटों पर 58.05 फीसदी मतदान हुआ। जबकि दूसरे चरण में 55.19 फीसदी और तीसरे चरण में 57.55 फीसदी वोटिंग हुई थी। 
विज्ञापन


इसके अलावा सोमवार को हुए मतदान में खीरी, धौरहरा और सीतापुर के मतदाता अव्वल रहे। जबकि कानपुर फिर फिसड्डी साबित हुआ। खीरी में सबसे ज्यादा 64.73, धौरहरा में 64.45, सीतापुर में 62.22 और कन्नौज में 61 प्रतिशत मतदान हुआ। कानपुर में सबसे कम 53.06 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


सोमवार के मतदान में मौसम ने भी कुछ साथ निभाया। मतदान वाले क्षेत्रों में पहले की चरणों जैसी तपिश नहीं रही। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न होने के साथ ही सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी और साक्षी महाराज समेत 130 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सोमवार को ईवीएम में बंद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सीटों पर वर्ष 2019 के लगभग बराबर ही औसत मतदान हुआ। पिछली बार इन सीटों पर औसत मतदान 58.75 फीसदी था। यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदान के दौरान गड़बड़ियों से संबंधित कुल 150 शिकायतें आईं। 

सबसे ज्यादा 70 शिकायतें कन्नौज से और सबसे कम एक शिकायत खीरी से आई। सभी में तत्काल उचित कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इस चरण के मतदान प्रतिशत के फाइनल आंकड़े मंगलवार तक मिल पाएंगे।

चौथे चरण में सीटवार मत प्रतिशत

कहां कितना मतदान
सीट इस बार 2019
खीरी   64.73    64.02
धौरहरा  64.45 64.69
सीतापुर 62.22 63.93
कन्नौज 61 60.86
फर्रुखाबाद 58.90 58.72
अकबरपुर 57.66 58.13
हरदोई  57.49 58.54
बहराइच 57.47 57.24
इटावा 56.38 58.52
मिश्रिख 55.79 57.17
उन्नाव 55.74 56.47
शाहजहांपुर 53.24 56.15
कानपुर 53.06 51.65

उप चुनाव: शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट में 53.31 प्रतिशत मतदान
पहला चरण : 61.11%
दूसरा चरण : 55.19%
तीसरा चरण : 57.55%
चौथा चरण : 58.03%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed