Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP announced names of 11 more candidates for Lok Sabha election Mainpuri Lok Sabha ticket has been changed

BSP Candidate List: बसपा ने डिंपल के सामने बदला उम्मीदवार, वाराणसी में पीएम को टक्कर देंगे लारी, देखें लिस्ट

Tue, 16 Apr 2024 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 Apr 2024 10:02 AM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव के सामने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। वहीं, वाराणसी में पीएम मोदी के सामने अतहर जमाल लारी को टिकट दिया है। देखें किसे कहां से मिला टिकट। 

विज्ञापन
BSP announced names of 11 more candidates for Lok Sabha election Mainpuri Lok Sabha ticket has been changed
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। मैनपुरी सीट से बसपा ने उम्मीदवार बदल दिया है। जौनपुर से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बसपा ने यह पांचवीं सूची जारी की है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। बदायूं से मुस्लिम खां, बरेली से छोटेलाल गंगवार को मैदान में उतारा है। सुल्तानपुर से उदराज वर्मा और फर्रूखाबाद सीट से क्रांति पांडेय को टिकट मिला है। बांदा से मयंक द्विवेदी और डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


बलिया से लल्लन सिंह यादव और जौनपुर से श्रीकला रेड्डी (पत्नी- धनंजय सिंह) को चुनाव मैदान में उतारा है। गाजीपुर से सपा प्रत्याशी और सांसद अफजाल अंसारी के सामने उमेश कुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे, वाराणसी सीट से पीएम मोदी के सामने अतहर जमाल लारी को उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी सीट से सपा प्रत्याशी और सांसद डिंपल यादव के खिलाफ बसपा ने अपना उम्मीदवार बदला है। गुलशन देव शाक्य का टिकट काट दिया है। उनकी जगह शिव प्रसाद यादव को टिकट दिया गया है। 


Trending Videos

दरअसल, धनंजय सिंह जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच जौनपुर की अदालत ने एक मामले में सात वर्ष की सजा सुना दी। इसके बाद धनंजय को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। सजा मिलने के बाद धनंजय चुनाव नहीं लड़ सकते हैं, इसलिए श्रीकला ने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। 

 

2021 में बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष
श्रीकला वर्ष 2021 में जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष चुनीं गईं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव जीता था। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में उन्हें 43 वोट मिले थे। इसके बाद राजनीति में सक्रियता बढ़ी और पति धनंजय के साथ विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने लगीं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी।

श्रीकला रेड्डी मूल रूप से तेलंगाना की रहने वाली हैं। बड़े कारोबारी घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता जितेंद्र रेड्डी भी विधायक रह चुके हैं, जबकि मां ललिता रेड्डी अपने गांव की सरपंच रह चुकी हैं। श्रीकला का विवाह जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह से हुआ है। वह धनंजय की तीसरी पत्नी हैं। बीते एक सप्ताह से श्रीकला जौनपुर में हैं। लगातार लोगों से जनसंपर्क भी कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed