{"_id":"693e722f4cff5f184509f8e2","slug":"up-liquor-shop-opening-timings-will-be-changed-during-the-first-four-days-of-the-new-year-with-sales-continu-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नए साल के पहले इन चार दिनों में बदली रहेगी शराब की दुकानें बंद होने की टाइमिंग, देर रात तक होगी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नए साल के पहले इन चार दिनों में बदली रहेगी शराब की दुकानें बंद होने की टाइमिंग, देर रात तक होगी बिक्री
Sun, 14 Dec 2025 01:48 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:48 PM IST
सार
Liquor in UP: यूपी में नए साल के पहले चार दिन ऐसे रहेंगे जब शराब की दुकान बंद होने की टाइमिंग बदली रहेगी। रविवार को यह फैसला हुआ।
विज्ञापन
शराब की दुकान बंद होने का समय बदला गया।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
यूपी में नए साल के पहले शराब प्रेमियों को प्रदेश सरकार के आबकारी विभाग ने तोहफा दिया है। 2025 के अंतिम सप्ताह में चार दिन शराब की दुकानें रात दस बजे के बजाय रात 11 बजे बंद होंगी। यह तिथियां 24 और 25 दिसंबर के बाद 30 और 31 दिसंबर हैं।
विज्ञापन
क्रिसमस को देखते हुए 24 और 25 दिसंबर को दुकानों के बंद होने का समय बढ़ाया गया है। इसी तरह नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 30 और 31 दिसंबर को दुकानें रात 11 बजे तक खुलेगी। यह फैसला संभवतः उन दिनों देर रात शराब की मांग को देखते हुए लिया गया है। प्रदेश में पहले भी कुछ विशेष तिथियों को शराब की दुकान खुलने का समय बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
यह फैसला प्रदेश की मॉडल शॉप के लिए लागू होगा। शराब की प्रीमियम दुकानों के खुलने का समय पहले ही रात 11 बजे तक कर दिया गया है।
