फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Leopard carried innocent by grandmother's lap

यूपी : दादी की गोद से मासूम को उठा ले गया तेंदुआ

Thu, 19 Nov 2020 10:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Nov 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
UP: Leopard carried innocent by grandmother's lap
मासूम को तेंदुआ द्वारा खेत में ले जाने के बाद तलाश करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
उर्रा (बहराइच) में मुर्तिहा रेंज के गोलहना गांव निवासी एक महिला अपनी पांच साल की पोती के साथ खेत में काम कर रही थी। भूख लगने पर दादी पोती को खाना खिलाने लगी। इसी दौरान गुरुवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे जंगल से आया तेंदुआ गोद से मासूम को उठाकर भाग गया। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर जुट गए। वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिससे वन दरोगा समेत पांच कर्मी घायल हो गए। वनकर्मियों के वाहनों को भी ग्रामीणों ने पलट दिया। दो वन दरोगा घटना के बाद से लापता हैं। सात रेंज के वनकर्मी, सीओ तीन थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। गांव में तनाव बना हुआ है। वहीं, अभी तक मासूम का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत गोलहना गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी विजय बहादुर की मां सुमित्रा अपनी पोती श्रेया (5) के साथ दोपहर में खेत में काम करने गई थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे श्रेया को भूख लगी तो वह दादी की गोद में बैठकर खाना खाने लगी। इसी दौरान जंगल से आया तेंदुआ मासूम को गोद से उठा कर भाग गया। सुमित्रा ने मामले की सूचना परिवारीजनों को दी। गांव के लोग तेंदुए के हमले की सूचना पाकर एकत्र हो गए। इसी दौरान पहुंचे वनकर्मियों को देखकर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव की सूचना पाकर कोतवाली मुर्तिहा और मोतीपुर की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


वनाधिकारियों ने सूचना डीएफओ को दी। डीएफओ यशवंत सिंह ने सात रेंज के वनकर्मियों को मौके पर भेजा, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर पथराव जारी रखा। वनकर्मियों के वाहनों को पलट दिया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों के हमले में वन दरोगा टीपीएन सिंह, एनके सिंह, वाचर बब्बन मिश्रा, चालक जगदीश तथा वन एसटीपीएफ का जवान घायल हो गये। सूचना पाकर सीओ डॉ. जंग बहादुर यादव, मोतीपुर, सुजौली की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए सात रेंज के वनकर्मी, तीन थानों की पुलिस गांव में डटी हुई है। वहीं, अभी तक मासूम का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वन दरोगा लापता

डीएफओ यशवंत सिंह ने बताया कि पांच वर्षीय मासूम को तेंदुआ उठा ले गया है। अभी उसका पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर पथराव किया। वाहनों को तोड़ दिया। कई वनकर्मी घायल हो गए हैं। वन दरोगा टीपीएन सिंह और एनके सिंह का पता नहीं चल रहा है। पुलिस की मदद से तलाश जारी है।

सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस
मुर्तिहा रेंज के गोलहना गांव में मासूम को दोपहर तीन बजे तेंदुआ उठा ले गया था। वनकर्मी घटना के आधे घंटे बाद पहुंच गए। लेकिन आक्रोश की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस टीम काफी देर बाद पहुंची, जिससे ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। एकत्र ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed