फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: leaders of different parties paid tribute to former Prime Minister Manmohan Singh.

UP: सीएम योगी सहित नेताओं ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि, अखिलेश ने इस तरह किया याद, कही ये बातें

Fri, 27 Dec 2024 01:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 27 Dec 2024 01:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित यूपी के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जाहिर करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। जानें- किसने, क्या कहा?

विज्ञापन
UP: leaders of different parties paid tribute to former Prime Minister Manmohan Singh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दुनिया के प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
विज्ञापन


पूर्व पीएम के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
विज्ञापन


प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव बोले, उनका निधन एक अपूरणीय क्षति
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा कि सत्य और सौम्य व्यक्तित्व के धनी महान अर्थशास्त्री भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन एक अंतरराष्ट्रीय अपूरणीय क्षति है। भावभीनी श्रद्धांजलि!
 

भाजपा नेता अदिति सिंह बोलीं, आज पूरा देश उन्हें दे रहा श्रद्धांजलि

पूर्व कांग्रेसी व भाजपा की वर्तमान नेता अदिति सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक दुःखद समाचार है... उनके द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों ने देश को बदलने का काम किया है... वे एक सादगी पसन्द व्यक्ति थे... आज राजनीति से हटकर सारा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।
 

मायावती बोलीं - उन्होंने अर्थव्यवस्था के सुधार में खास योगदान दिया

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज रात निधन होने की खबर अति-दुखद है। भारत की अर्थव्यवस्था के सुधार में उनका खास योगदान रहा। वे नेक इंसान थे। उनके परिवार व सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- देश सदैव उनका ऋणी रहेगा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सियासत में सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। यह सूचना बेहद पीड़ादायक है।

आर्थिक सुधार, परमाणु समझौता और मनरेगा जैसी योजनाएं उनके दूरदर्शी और देश को समृद्धि के शिखर पर ले जाने वाली सोच का ही परिणाम थीं। यह देश उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा। भावभीनी श्रद्धांजलि। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed