फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Keshav Prasad Maurya gifted 8413 projects worth 10725 crores, said - Uttam Pradesh made with good roads

यूपी : उप मुख्यमंत्री ने दी 10725 करोड़ की 8413 परियोजनाओं की सौगात, बोले- अच्छी सड़कों से बना उत्तम प्रदेश

Tue, 04 Jan 2022 08:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 04 Jan 2022 08:34 PM IST
सार

केशव मौर्य ने कहा कि अगर पार्टी निर्देश देगी तो वह विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे। उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के अयोध्या जाने संबंधी सवाल पर कहा कि उनके पिताजी ने  मुख्यमंत्री रहते कारसेवकों पर गोली चलवाई थी। अब वे वहां जाकर रामलला और राम भक्तों से माफी भी मांगे।

विज्ञापन
UP: Keshav Prasad Maurya gifted 8413 projects worth 10725 crores, said - Uttam Pradesh made with good roads
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग मुख्यालय स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में वर्चुअल माध्यम से 10,725 करोड़ रुपये की कुल 8413 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 5036 करोड़ रुपये लागत से 353 विधानसभा क्षेत्रों के 8737 किमी लंबे 4703 मार्ग शामिल थे। इसके अलावा 1698 करोड़ रुपये की लागत के 79 विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत 132 सेतुओं का शिलान्यास किया गया। इस दौरान 74 सेतुओं और 3503 मार्गों के कार्यों का लोकार्पण भी हुआ।

विज्ञापन


इस अवसर पर केशव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं के शिलापट्ट 3 दिन के भीतर साइट पर लगा दिए जाएं। वहां क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस कार्य की मॉनीटरिंग के लिए लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में मॉनीटरिंग सिस्टम डेवलप किया जाए। केशव ने कहा कि प्रदेश में सड़कों व पुलों का जाल बिछाकर उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि जहां पर 7 मीटर या उससे अधिक चौड़ी सड़कें बनी हैं, उनसे 5 किमी दूरी तक के गांवों को मार्गों से जोड़ने का कार्य किया गया है। 2017 से पूर्व प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 6 हजार किमी थी, जो अब बढ़कर 12 हजार किमी हो गई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से बड़ी राशि की बचत की गई है। इससे गांवों को संपर्क मार्गों से जोड़ने में सफलता मिली। मार्ग निर्माण की लागत व सामग्री की खपत में 20 से 25 प्रतिशत की कमी आई है। लगभग 45.9 एमटी कार्बन उत्सर्जन की कमी आई है।इस दौरान प्रदेश में लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम के कार्यों की डाक्युमेंट्री फिल्म के माध्यम से प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
अवध क्षेत्र के 13 जिलों की 1081 परियोजनाओं, गोरखपुर क्षेत्र के 9 जिलों की 445 परियोजनाओं, काशी क्षेत्र के 10 जिलों की 365 परियोजनाओं, कानपुर एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के 14 जिलों की 699, ब्रज क्षेत्र के 11 जिलों की 737, पश्चिम क्षेत्र के 11 जिलों की 154 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। पश्चिम क्षेत्र की 620 परियोजनाओं, ब्रज क्षेत्र की 630, कानपुर एवं बुंदेलखंड क्षेत्र की 696, अवध क्षेत्र की 1045, गोरखपुर क्षेत्र की 851 और काशी क्षेत्र की 805 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

85 प्लास्टिक मार्गों का निर्माण
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा 103 टन वेस्ट प्लास्टिक की खपत कर 85 प्लास्टिक मार्गों का निर्माण किया गया है। 175 मार्गों को हर्बल मार्ग के रूप में चयनित करते हुए 33747 हर्बल पौधे रोपित किए गए। डॉ0 एपीजे कलाम गौरव पथ योजना के तहत 356 मेधावी छात्रों के ग्रामों में से 314 कार्यों के सापेक्ष 278 कार्य पूर्ण कराए गए। मेजर ध्यानचंद्र विजयपथ योजना के तहत प्रदेश के 20 खिलाड़ियों के यहां तक मार्गों के निर्माण व मरम्मत के कार्य हुए। जय हिंद वीर पथ योजना के तहत 17 शहीदों के गांवों तक सड़कें बनवाई गईं।

कांवड़ पथ और 84 कोसी परिक्रमा मार्ग बनेगा जल्द
मौर्य ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कांवड़ पथ 100 किमी, अयोध्या 84 कोसी परिक्रमा मार्ग 250 किमी और राम वन गमन मार्ग 122 किमी के कार्य प्रक्रिया के अधीन हैं। इस अवसर पर राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव के नेतृत्व में प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के कार्यों में एतिहासिक प्रगति हुई है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, पीडब्ल्यूडी नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव समीर वर्मा, विभागाध्यक्ष राकेश सक्सेना, प्रमुख अभियंता मनोज गुप्ता और सेतु निगम के प्रबंध निदेशक योगेश कुमार पंवार उपस्थित रहे।


पार्टी कहेगी तो लड़ूंगा चुनाव
एक सवाल के जवाब में केशव मौर्य ने कहा कि अगर पार्टी निर्देश देगी तो वह विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे। उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के अयोध्या जाने संबंधी सवाल पर कहा कि उनके पिताजी ने  मुख्यमंत्री रहते कारसेवकों पर गोली चलवाई थी। अब वे वहां जाकर रामलला और राम भक्तों से माफी भी मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed