फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Kashmir has become hell for tourists after Pahalgam incident, 260 railway and flight tickets cancelled in

यूपी: पहलगाम हादसे के बाद पर्यटकों के लिए नर्क बना कश्मीर, एक ही दिन में कैंसिल हुए रेलवे- फ्लाइट के 260 टिकट

Thu, 24 Apr 2025 05:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 24 Apr 2025 05:46 AM IST
सार

Pahalgam terror attack: पहलगाम हादसे के बाद यूपी में कश्मीर जाने वाले पर्यटकों का मोहभंग हो गया। मात्र एक दिन में ही कश्मीर के 260 टिकट कैंसिल हुए। 
 

विज्ञापन
UP: Kashmir has become hell for tourists after Pahalgam incident, 260 railway and flight tickets cancelled in
पर्यटकों का कश्मीर से हुआ मोहभंग। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : डमी इमेज।

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पर्यटक सहम गए हैं। धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर अब उन्हें नर्क सा नजर आ रहा है। आतंकियों के हमले के बाद वहां के हालात देखते हुए लोगों ने अपने टूर प्लान रद्द कराना शुरू कर दिया है। बुधवार को एक ही दिन में 260 रेलवे और एयर टिकट कैंसिल करवाए गए हैं। वहीं, ट्रैवेल एजेंटों से पैकेज बुक कराने वाले 42 लोगों ने अपनी बुकिंग कैंसिल की है।

विज्ञापन


सोमवार को पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। इस खौफनाक हमले के बाद हर कोई गुस्से में है। परिजनों संग कश्मीर, पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग, अनंतनाग आदि जगहों की सैर की योजना बनाने वाले वहां के मौजूदा हालात को लेकर डरे हुए हैं। लखनऊ से जम्मू-कश्मीर जाने वाली ट्रेनों और विमानों में आगे के महीने तक के लिए करीब 12 हजार से अधिक एडवांस टिकट बुक हैं। पहलगाम की घटना के बाद लोग कश्मीर जाने की योजना स्थगित कर रहे हैं। लखनऊ के जो पर्यटक कश्मीर गए हुए हैं, वह भी टूर पैकेज पूरा किए बिना वापस लौटने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


एयरवॉक टूर एंड ट्रैवेल एजेंसी के अधिष्ठाता आतिफ बताते हैं कि गर्मी की छुट्टियों में पर्यटक उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम आदि जगहों के पैकेज बुक करवाते हैं। अप्रैल, मई, जून तीन महीनों के लिए एडवांस में लखनऊ से 360 टूर पैकेज अब तक बुक हो चुके हैं। आतंकी हमला होने के बाद एक ही दिन में 42 पैकेज स्थगित व कैंसिल करवाए गए हैं। इससे बड़ा आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राइट स्टार ट्रैवेल एजेंसी के मालिक मारुफ अली ने बताया कि रेलवे व एयर टिकट भी कैंसिल करवाए जा रहे हैं। पर्यटक कश्मीर जाने से कतरा रहे हैं। हालांकि, जो आधिकारिक कार्यों से जाने वाले हैं, वे यात्रा कर रहे हैं।

18 हजार से अधिक पर्यटक फंसे

आतंकी हमले के बाद सोनमर्ग, गुलमर्ग, श्रीनगर, जम्मू, पहलगाम आदि जगहों पर लखनऊ से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। अनुमान के अनुसार ट्रेनों, निजी साधनों व विमानों से जम्मू-कश्मीर पहुंचे 18 हजार से अधिक पर्यटक अभी फंसे हैं, जो वैकल्पिक साधनों से धीरे-धीरे लौट रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन जम्मू से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है।

Pahalgam Attack Live: सीसीएस बैठक में पाकिस्तान पर शिकंजा, सिंधु जल समझौता भी रोका गया; विदेश मंत्रालय का बयान

इधर, अमरनाथ यात्रियों के हौसले बुलंद

तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। गत वर्ष 1.45 लाख यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए ट्रेनों से गए थे। वहीं, इस वर्ष यह संख्या 2.30 लाख पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ यात्रियों के हौसले बुलंद हैं। प्रतिवर्ष अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले रिवरबैंक कॉलोनी निवासी आशु बताते हैं कि उन्हें बाबा पर भरोसा है। वह इस वर्ष भी दोस्तों के साथ यात्रा पर जा रहे हैं। ऐसे ही अमरनाथ यात्रा में भंडारा लगवाने वालों का जोश भी बुलंद हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed