फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack Live: राहुल गांधी US दौरा बीच में छोड़ स्वदेश लौटे; पाकिस्तानी अधिकारियों को दिया गया PNG नोट

Thu, 24 Apr 2025 08:03 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 24 Apr 2025 08:03 AM IST
खास बातें

Jammu and Kashmir Pahalgam Terror Attack Live Updates News in Hindi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री आवास पर सीसीएस की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जघन्य आतंकी हमले की चौतरफा निंदा की जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका दौरा बीच में छोड़कर भारत लौट आए हैं। पढ़ें हमले से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स...

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Live PM Modi Meeting With NSA Doval Eam Jaishankar on Jammu Kashmir Terrorist Attack
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:50 AM, 24-Apr-2025
भारत पाकिस्तान के रिश्ते तल्ख (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई
भारत ने पाकिस्तानी अधिकारियों को अवांछित व्यक्ति नोट सौंपा
पहलगाम हमले के बाद तल्ख हुए भारत और पाकिस्तान के रिश्तों का आलम ये है कि भारत ने कल रात दिल्ली में पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक साद अहमद वराइच को तलब किया और अपने सैन्य राजनयिकों के लिए औपचारिक अवांछित व्यक्ति नोट (persona non grata) सौंपा। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
02:36 AM, 24-Apr-2025
राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI
राहुल गांधी अमेरिका दौरा बीच में छोड़कर दिल्ली पहुंचे, आज CWC की बैठक में शामिल होंगे
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका दौरा बीच में छोड़कर भारत लौट आए हैं। राहुल आज कांग्रेस पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद राहुल ने दौरा बीच में छोड़ने का फैसला लिया।
विज्ञापन
02:28 AM, 24-Apr-2025
पूर्वोत्तर के वायुसेना अधिकारी का पार्थिव शरीर भी घर भेजा गया
अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी जिले के जीरो निवासी भारतीय वायुसेना के कॉर्पोरल तागे हैलियांग का पार्थिव शरीर भी उनके गृह नगर भेजा गया है। पहलगाम आतंकी हमले में बलिदान हुए हैलियांग की पार्थिव देह गुवाहाटी एयरपोर्ट पर लाए जाने के बाद अरुणाचल भेजा गया। असम के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ और गुवाहाटी शहर के पुलिस आयुक्त डॉ पार्थ सारथी महंत ने गुवाहाटी एयरपोर्ट पर सैनिक को पुष्पांजलि अर्पित की। असम के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने कहा, उन्होंने असम सरकार, मुख्यमंत्री, राज्य की जनता तरफ और भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। बरुआ ने कहा, 'पहलगाम के निंदनीय आतंकी कृत्य पर सभी भारतीय शोक मना रहे हैं। हम चाहते हैं कि सख्त कार्रवाई की जाए।'
01:34 AM, 24-Apr-2025
ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी (फाइल) - फोटो : एएनआई
ओडिशा पहुंचा मृतक का पार्थिव शरीर, आज सीएम गांव जाकर देंगे अंतिम विदाई
पहलगाम आतंकी हमले में ओडिशा के प्रशांत सत्पथी की भी मौत हुई। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और अन्य नेताओं ने आतंकवादी हमले में मारे गए प्रशांत सतपथी का पार्थिव शरीर भुवनेश्वर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार की ओर से हमने पार्थिव शरीर प्राप्त किया। सरकार ने उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव भेजने की व्यवस्था की है। कल सुबह मुख्यमंत्री उनके गांव जाएंगे और लोगों से मिलेंगे। कायराना आतंकी हमले में कई लोगों की जान गई है। इससे सख्ती से निपटने की जरूरत है। सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं की जगह नहीं। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री आवश्यक और सबसे सख्त कार्रवाई करेंगे। सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की बैठक में पांच कड़े निर्णय लिए गए हैं। पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है।
01:20 AM, 24-Apr-2025
मृतक शैलेश के भतीजे अंकुर सुतारिया घटना की जानकारी देते हुए और श्रद्धांजलि देते मंत्री - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
सूरत पहुंचा आतंकी वारदात के शिकार शैलेष का शव, मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में सूरत शहर के शैलेश कलथिया की भी नृशंस हत्या की गई। गुजरात के अमरेली जिले में वराछा क्षेत्र के मूल निवासी शैलेश का पार्थिव शरीर एअर इंडिया के विशेष विमान से देर रात सूरत एयरपोर्ट लाया गया। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी, समेत विधायकों और अधिकारियों ने शैलेश की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

जन्मदिन से ठीक पहले आतंकियों ने गोली का शिकार बनाया 
मृतक शैलेश कलथिया की जिस दिन हत्या की गई, उसके अगले ही दिन उनका जन्मदिन था। ये जानकारी उनके भतीजे अंकुर सुतारिया ने दी। सूरत में उनकी पार्थिव देह पहुंचने के बाद अंकुर ने कहा, 'मेरे चाचा-चाची और उनके बच्चे कश्मीर घूमने गए थे। हमें मीडिया से आतंकवादी हमले के बारे में पता चला। इसके बाद हमने कॉल करने की कई बार कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। हमने वहां के अधिकारियों से बात की। उन्होंने हमें बताया कि उनके परिजन सुरक्षित हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद, हमें बताया गया कि चाचा की मौत हो चुकी हैं। गुजरात के राजनीतिक लोग हमसे मिलने आ रहे हैं। हम सरकार से सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं ताकि किसी भी परिवार को ऐसी असहनीय पीड़ा न सहनी पड़े।
12:18 AM, 24-Apr-2025
पहलगाम आतंकी हमला पीड़ितों को श्रद्धांजलि के लिए तेलंगाना में मौन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए तेलंगाना के पेद्दापल्ली में पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी और विधान परिषद सदस्य के कविता के साथ भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:45 AM, 24-Apr-2025
पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (फाइल) - फोटो : ANI
ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने जताया दुख
पहलगाम आतंकी हमले के बाद दुनियाभर के नेताओं ने भारत के साथ एकजुटता दिखाई है। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, पहलगाम में हुए बर्बर हमले में नवविवाहितों, बच्चों और खुशियां मनाने वाले परिवारों की ज़िंदगी छिन गई। सुनक ने एक्स पर जारी बयान में लिखा, 'पीड़ितों के दुखों को देखकर हमारा दिल टूट गया है। शोक मना रहे लोगों को पता है कि ब्रिटेन उनके दुख और एकजुटता में उनके साथ खड़ा है। आतंकवाद कभी नहीं जीतेगा। हम भारत के साथ खड़े हैं।'
12:35 AM, 24-Apr-2025
NCP सांसद बोलीं- भारत की सुरक्षा के लिए एक साथ लड़ेंगे
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश है। महाराष्ट्र की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाए... हम सभी भारतीय एक साथ हैं, और अगर कोई भारत के खिलाफ ऐसा करने की हिम्मत करता है, तो हम भारत की सुरक्षा के लिए एक साथ लड़ेंगे।
12:15 PM, 24-Apr-2025
महाराष्ट्र के मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया
पहलगाम आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के डोंबिवली निवासी अतुल मोने, हेमंत जोशी और संजय लेले का अंतिम संस्कार किया गया।
11:55 AM, 23-Apr-2025
अहमदाबाद पहुंचे मृतकों के पार्थिव शरीर, गृह मंत्री संघवी ने दी श्रद्धांजलि
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहलगाम आतंकी हमला पीड़ितों- यतीशभाई परमार और स्मित परमार को श्रद्धांजलि दी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed