{"_id":"69076a4f3ce24df6190b22a9","slug":"up-karni-sena-to-be-active-in-the-state-announces-to-field-100-candidates-in-2027-elections-comments-on-cm-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: करणी सेना प्रदेश में होगी सक्रिय, 2027 के चुनावों में 100 प्रत्याशी उतारने का एलान; सीएम पर की टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: करणी सेना प्रदेश में होगी सक्रिय, 2027 के चुनावों में 100 प्रत्याशी उतारने का एलान; सीएम पर की टिप्पणी
Sun, 02 Nov 2025 08:19 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 02 Nov 2025 08:19 PM IST
सार
Karni Sena: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कहा कि करणी सेना 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन
करणी सेना की प्रेस वार्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कहा कि करणी सेना 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से जिन्ना के सभी प्रतीक चिह्नों को हटवाने की मांग भी की। सूरजपाल अम्मू यहां दो दिवसीय कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने के बाद प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठीक काम कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनके कार्यों में हस्तक्षेप कर रही है, जो बंद होना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से आर्थिक आधार पर मिल रहे 15 प्रतिशत आरक्षण की नीतियों को सरल करने और सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पूर्व लाभार्थियों को मिल रहे आर्थिक आरक्षण को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
अम्मू ने कहा कि देश के विभाजन के बाद बड़े स्तर पर प्रदेश में जनसांख्यिकीय बदलाव और धर्मांतरण हो रहा है। मुख्यमंत्री को इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। 30 जनवरी को करणी सेना अपने सातवें स्थापना दिवस पर विशाल रैली करेगी और चुनावी बिगुल फूंकेगी। इस मौके पर संदीप सिंघल, राखी गर्ग, श्वेताराज, बिदुषी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन