फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP jails have more prisoners than capacity prepared to fightback corona virus

यूपी: जेलों में क्षमता से डेढ़ गुना ज्यादा हैं कैदी, कोरोना से बचाव के लिए बनाई जा रही रणनीति

Sat, 21 Mar 2020 10:15 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ 
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ  Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 21 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
UP jails have more prisoners than capacity prepared to fightback corona virus
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक तरफ कोरोना का असर लगातार बढ़ रहा है और दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी मौजूद हैं। जेलों तक अगर यह वायरस पहुंचा तो उससे कैसे निपटा जाएगा इसके लिए कारागार महकमा रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 88 कोरेंटीन बैरक बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


वहीं जेल आने वाले हर कैदी को शुरुआती दस दिनों के लिए कोरेंटीन किया जा रहा है। डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि फिलहाल जिन जेलों में क्षमता से कम कैदी हैं वहां दूसरी जेलों से सजायाफ्ता कैदियों को शिफ्ट किया जाएगा। यह निर्णय जेल प्रशासन की ओर से लिया जा सकता है। 
विज्ञापन


अन्य विचाराधीन कैदियों को शिफ्ट करने के लिए शासन से अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरेंटाइन बैरक में एक साथ 15 से 20 कैदी को रखा जा सकता है। प्रदेश में 88 कोरेंटाइन बैरक हैं, ऐसे में एक साथ लगभग 1500 कैदियों को कोरेंटाइन बैरकों में रखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में प्रदेश की 72 जेलों में 1,00,044 कैदी हैं, जबकि इन सभी जेलों की मिलाकर वास्तविक क्षमता 60,580 ही है। सबसे अधिक कैदी जौनपुर की जेल में हैं। यहां वास्तविक क्षमता के लगभग चार गुना ज्यादा कैदी हैं। जौनपुर जेल की वास्तविक क्षमता 320 है जबकि यहां बंद कैदियों की संख्या 1221 है। 

वहीं सहारनपुर जेल की क्षमता 533 है और मौजूदा समय में बंदियों की संख्या  1650 है। वहीं अंबेडकर नगर जेल में कैदियों की क्षमता 971 है और मौजूदा समय में वहां 264 कैदी बंद हैं। इसी तरह चित्रकूट जेल की क्षमता 862 है और यहां 593 कैदी बंद हैं।

आनंद कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी जेलों में बंद कैदियों का मेडिकल चेकअप किया गया है। जिसमें 1173 कैदी ऐसे मिले जिन्हें नजला, सर्दी, जुकाम था। इसमें 35 कोरोना के संदिग्ध लगे, उन्हें फौरन कोरेंटीन कराया गया। इसमें से आज चार कैदियों की रिपोर्ट आ गई है, जो निगेटिव है। बाकी कैदियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

पिछले पचास दिनों में आए 23 हजार नए कैदी  
आनंद कुमार ने बताया कि प्रतिदिन औसतन चार सौ से पांच सौ नए कैदी जेलों में आते हैं और लगभग इसी अनुपात में लोगों की जमानत भी होती है। ऐसे में एक फरवरी से अब तक लगभग 23 हजार नए कैदी जेलों में आए हैं। इन सभी कैदियों की जांच की गई है। अभी तक प्रदेश की जेलों में एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं मिला है। 

क्षमता से अधिक कैदी वाले टॉप पांच जेल 

जेल क्षमता मौजूदा संख्या 
जौनपुर 320 1221 
ललितपुर 122 433 
सहारनपुर 533 1650 
शाहजहांपुर 511 1407 
बदायूं 529 1411


क्षमता से कम कैदी वाली टॉप पांच जेल 
जेल क्षमता मौजूदा संख्या
गौतमबुद्धनगर 3750 2795  
कासगंज 1050 760 
अंबेडकरनगर 971 264 
चित्रकूट 862 593 
आदर्श कारागार लखनऊ 600 463

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed