फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP IPS transfers 9 district SP and 14 IPS changed read all update

यूपी में बड़ा फेरबदल: नौ जिलों के एसपी समेत 14 आईपीएस बदले गए

Mon, 09 Aug 2021 09:17 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 09 Aug 2021 09:17 AM IST
सार

चित्रकूट में एसपी अंकित मित्तल अब रामपुर के नए एसपी होंगे जबकि पीएसी प्रयागराज में सेनानायक अविनाश पांडे उन्नाव जिले के नए एसपी होंगे। हापुड़ के एसपी नीरज कुमार जादौन अब बागपत के एसपी होंगे।

विज्ञापन
UP IPS transfers 9 district SP and 14 IPS changed read all update
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार तड़के नौ जिलों के पुलिस कप्तान समेत 14 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। पीलीभीत, गोरखपुर, बलिया, रामपुर, उन्नाव, बागपत, ललितपुर, हापुड़ और चित्रकूट जिले को नया कप्तान मिला है।

विज्ञापन


बलिया के एसपी विपिन टांडा गोरखपुर के नए एसएसपी बनाए गए हैं। गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी को पीलीभीत में एसएसपी बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय पर अटैच राजकरण नय्यर को बलिया के नए कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


चित्रकूट में एसपी अंकित मित्तल अब रामपुर के नए एसपी होंगे जबकि पीएसी प्रयागराज में सेनानायक अविनाश पांडे उन्नाव जिले के नए एसपी होंगे। हापुड़ के एसपी नीरज कुमार जादौन अब बागपत के एसपी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत के एसपी अभिषेक सिंह एटीएस में एसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में एडीसीपी निखिल पाठक को ललितपुर और दीपक भूकर को हापुड़ का नया एसपी बनाया गया है।


प्रयागराज में अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल चित्रकूट में एसपी बना कर भेजे गए हैं। उन्नाव में एसपी रहे सुरेश राव आनंद कुलकर्णी को अभिसूचना लखनऊ, रामपुर के एसपी शगुन गौतम को विजलेंस, किरीट राठौर को पीलीभीत से अभिसूचना आगरा और ललितपुर के एसपी प्रमोद कुमार को डीजीपी ऑफिस में एसपी कानून व्यवस्था बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed