फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: In the last three months, the state got Rs 28 thousand crore from GST, excise remained at second place

यूपी: बीते तीन महीने में जीएसटी से प्रदेश को मिले 28 हजार करोड़, आबकारी विभाग से आए 11784 करोड़

Tue, 09 Jul 2024 08:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 09 Jul 2024 08:17 PM IST
सार

GST collection in UP: यूपी में बीते तीन महीनों में जीएसटी से 28 हजार करोड़ की आमदनी हुई है। पहली तिमाही में सरकार के खजाने में 51345 करोड़ रुपये आए हैं। 

विज्ञापन
UP: In the last three months, the state got Rs 28 thousand crore from GST, excise remained at second place
यूपी में तीन महीने आबकारी विभाग ने कमाए 11784 करोड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 इस वर्ष की पहली तिमाही में प्रदेश सरकार के खजाने में 51345 करोड़ रुपये आए। इसमें करीब 28 हजार करोड़ रुपये जीएसटी और वैट से मिले। दूसरे नंबर पर आबकारी विभाग से 11784 करोड़ और तीसरे नंबर पर 7415 करोड़ का राजस्व देकर स्टांप व निबंधन रहा। परिवहन का मुनाफा लगातार बढ़ रहा है और इन तीन महीनों में विभाग ने 2968 करोड़ कमाए। भू-राजस्व के अंतर्गत 113 करोड़ और ऊर्जा के अंतर्गत 733 करोड़ रुपये का राजस्व अप्रैल से जून के बीच मिला। ये जानकारी वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि पहली तिमाही का कुल राजस्व लक्ष्य 66794 करोड़ रुपये था। प्राप्त राजस्व निर्धारित लक्ष्य का 76.9 प्रतिशत है।

विज्ञापन


मंगलवार को वित्त मंत्री ने बताया कि जून में कुल 16924.73 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि पिछले वर्ष जून में 15,609.35 करोड़ राजस्व मिला था। यानी पिछले वर्ष के जून माह की तुलना में इस जून में 1,315.38 करोड़ अधिक मिले। जून में जीएसटी बढ़ा है। इस बार 6656 करोड़ मिले। पिछली बार 5623 करोड़ रुपये आए थे। पिछले वर्ष जून में वैट से मिले 2808 करोड़ की तुलना में इस बार 2826 करोड़ मिले।
विज्ञापन


पिछली जून की तुलना में इस बार जून माह में आबकारी की कमाई घट गई जबकि इस बार चुनावी सीजन था। पिछले वर्ष जून में आबकारी से 3622 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था जबकि इस बार 3432 करोड़ रुपये मिले। आबकारी मद के यह आंकड़े 28 जून तक के हैं। स्टाम्प और निबन्धन के अन्तर्गत पिछले महीने 2510 करोड़ आए। पिछले वर्ष इसी माह 2319 करोड़ आए थे। परिवहन ने इसी अवधि में पिछले वर्ष की तुलना में 300 करोड़ ज्यादा राजस्व देते हुए 1126 करोड़ दिए। भू-तत्व व खनिकर्म के अन्तर्गत 373 मिले। पिछले जून में 432 करोड़ का राजस्व मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed