फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP improved ranking in Transport service.

यूपी: कारोबार के लिए परिवहन सुविधा में यूपी की रैंकिंग 7 अंक सुधरी, सिर्फ दो साल में आया फर्क

Tue, 09 Nov 2021 04:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Nov 2021 04:54 PM IST
सार

यूपी सरकार की लॉजिस्टिक सुविधाओं में दो साल में सात अंकों का सुधार हुआ है। हालांकि, इंफ्रास्ट्रक्चर में अभी सुधार की गुंजाइश बताई गई है।

विज्ञापन
UP improved ranking in Transport service.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी सरकार के नाम एक और बड़ी कामयाबी दर्ज हो गई है। लॉजिस्टिक (व्यावसायिक परिवहन सुगमता) सुविधाओं के लिहाज से यूपी की रैंकिंग में महज दो साल में सात अंकों का सुधार हुआ है। वर्ष 2019 में जहां यूपी को देश में 13वां स्थान मिला था, वहीं इस वर्ष उसने छठा स्थान हासिल किया है। इतना ही नहीं, सबसे ज्यादा कोल्ड स्टोरेज यानी 39.84 प्रतिशत यूपी में ही है।

विज्ञापन


केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने लीड्स-2021 (विभिन्न राज्यों के बीच व्यावसायिक परिवहन सुगमता) के तहत जारी रिपोर्ट में यह रैंकिंग दी है। इसमें कहा गया है कि यूपी में सबसे ज्यादा 689 रेलवे गुड्स शेड्स हैं। सबसे ज्यादा 2406 कोल्ड स्टोरेज भी यहीं हैं। लॉजिस्टिक के क्षेत्र में सबसे ज्यादा 5495 प्रशिक्षित मानव संसाधन और 58 ट्रेनिंग सेंटर भी यूपी में ही हैं।
विज्ञापन


यहां राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 11,737 किमी और राज्य राजमार्गों की कुल लंबाई 7147 किमी है। 16001 किमी लंबा रेलवे ट्रैक है। कोल्ड स्टोरेज क्षमता 1,47,14,235 मीट्रिक टन है। लॉजिस्टिक ईको सिस्टम और टर्मिनल पर कार्गो की सुरक्षा और संरक्षा में भी यूपी ने अधिक अंक पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि यह इसलिए संभव हो पाया, क्योंकि राज्य सरकार ने इस ओर विशेष ध्यान दिया। साथ ही यह भी कहा गया है कि प्रदेश की रैंक में और सुधार के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की अभी काफी गुंजाइश है। परिवहन के दौरान कार्गो की सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत है। इस सेक्टर के लिए वैधानिक बाधाएं दूर करने के लिए भी राज्य को काम करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed