{"_id":"6564b81c2ef14bcc4c005265","slug":"up-important-news-for-those-who-want-waiver-in-electricity-bill-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजली बिल में माफी चाहने वालों के लिए जरूरी खबर, वरना चूक जाएंगे विशेष सरकारी रियायत से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजली बिल में माफी चाहने वालों के लिए जरूरी खबर, वरना चूक जाएंगे विशेष सरकारी रियायत से
Mon, 27 Nov 2023 09:09 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 27 Nov 2023 09:09 PM IST
सार
यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन की ओटीएस योजना के पहले चरण में पंजीकरण की अंतिम तारीख 30 नवंबर है। इस अवधि तक अपने करीबी बिजली कार्यालय, उपकेंद्र में जाकर पंजीकरण करा लें और बची रकम का एकमुश्त भुगतान कर ब्याज में 100 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
electricity bill new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आप यदि बिजली के बिल में छूट चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आपके पास सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। वरना आप सरकार द्वारा मिल रही रियायत से चूक जाएंगे। आप घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं, घर का विद्युत लोड एक किलोवाट से ज्यादा है, काफी दिनों से बिल का भुगतान भी नहीं किया है तो बिजली बिल के ब्याज में पूरी छूट पाने का मौका सिर्फ तीन दिन बचा है।
विज्ञापन
यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन की ओटीएस योजना के पहले चरण में पंजीकरण की अंतिम तारीख 30 नवंबर है। इस अवधि तक अपने करीबी बिजली कार्यालय, उपकेंद्र में जाकर पंजीकरण करा लें और बची रकम का एकमुश्त भुगतान कर ब्याज में 100 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं। यदि पहले चरण में पंजीकरण नहीं कराएंगे तो दूसरे चरण के पंजीकरण में 80 फीसदी ही छूट पा सकेंगे।
विज्ञापन
यही नहीं पहले चरण में पंजीकरण कराने पर आप बकाया रकम का 12 किस्तों में भी भुगतान कर सकते हैं। दूसरे चरण में एक से 15 दिसंबर के बीच पंजीकरण कराएंगे तो तीन से छह किस्तों में ही बिल भुगतान की सहूलियत पा सकेंगे।
विज्ञापन
लेसा के मुख्य अभियंता रजत जुनेजा एवं रवि अग्रवाल संयुक्त रूप से अपील की है कि बकायेदार उपभोक्ता दूसरे चरण के पंजीकरण का इंतजार न करें। पहले चरण में 30 नवंबर तक पंजीकरण कराकर ज्यादा सहूलियत प्राप्त करें।