फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up ignore in general budget

बजट में मोदी की काशी को सौगात यूपी खाली हाथ!

Sat, 28 Feb 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला लखनऊ Updated Sat, 28 Feb 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
up ignore in general budget
देश के आम बजट में यूपी की उपेक्षा हुई। यह अलग बात है कि मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र का ख्याल रखा।
विज्ञापन


मोदी सरकार के पहले व्यवस्थित बजट में उस उप्र की उपेक्षा की गई है जिसने एनडीए को 80 में 73 सीटें दी हैं। उप्र के लिए कोई बड़ी योजना शुरू नहीं हुई है।

यह अलग बात है मोदी ने दूसरे तरीके से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पर मेहरबानी दिखाई है।

बजट में बनारस को वर्ल्ड हेरीटेज टाउन के रूप में घोषित कर दिया गया है। यानी बनारस के गंगातट और वहां के मंदिर को एक खास तरह का संरक्षण दिया जाएगा।

वर्ल्ड हेरीटेज टाउन के रूप में आने के बाद काशी के मंदिर और घाट बिल्कुल नए कलेवर में दिख सकेंगे। इसके अलावा गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए शुरू की गई योजना नमामि गंगे भी काशी को खूबसूरत बनाएगी। नमामि गंगे के लिए 2100 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।


इसके लिए गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए दूसरे तरीके भी अपनाए गए हैं। जो कंपनियां गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए योगदान देंगी उन्हें टैक्स में पूरी तरह से छूट मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed