फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: HT-LT power lines will be removed from above the schools of the state, schools may also be closed; this is

यूपी: प्रदेश के स्कूलों के ऊपर से हटेंगी बिजली की एचटी-एलटी लाइनें, हो सकती है स्कूलों की छुट्टी भी

Sun, 20 Jul 2025 08:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Jul 2025 08:22 AM IST
सार

Schools in UP: यूपी के माध्यमिक और बेसिक स्कूलों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनें हटाई जाएंगी। इसके लिए विभाग द्वारा 80 करोड़ का बजट आवंटित किया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: HT-LT power lines will be removed from above the schools of the state, schools may also be closed; this is
स्कूलों के ऊपर से हटेंगी बिजली लाइन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहीं हाईटेंशन व एलटी लाइनें हटेंगी। बिजली विभाग ने इसके लिए 80 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस संबंध में पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल व दक्षिणांचल के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि एचटी-एलटी लाइनें हटाने के लिए डीएम, सीडीओ, बीएसए, डीआईओएस आदि की कमेटी होगी। यह ऐसे सरकारी विद्यालयों को चिह्नित करेगी, जिसके ऊपर से एचटी-एलटी लाइनें गुजर रही हैं और इसे शिफ्ट करने की प्राथमिकता तय करेगी। शिफ्टिंग कार्य यथासंभव विद्यालयों की छुट्टी के समय कराया जाए। यदि जरूरत पड़ेगी तो स्कूलों में कुछ समय के लिए अवकाश भी किया जा सकता है। उन्होंने सभी को निर्देश दिया है कि तीन दिन में समिति का गठन कर बैठक कराकर त्वरित कार्यवाही शुरू की जाए।

विज्ञापन

स्कूलों के विलय के विरोध में दो अगस्त को लखनऊ में प्रदर्शन करेगी आप

 प्रदेश में स्कूलों के विलय पर आम आदमी पार्टी (आप) दो अगस्त को लखनऊ में विरोध-प्रदर्शन करेगी। शनिवार को नोएडा के सेक्टर-29 पहुंचे पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने उन्होंने आरोप लगाया कि देश सरकार परिषदीय स्कूलों का विलय कर सरकारी स्कूलों को बंद करने पर आमादा है। उन्होंने टोल फ्री नंबर 7500040004 जारी करते हुए कहा कि इस पर मिस्ड कॉल करके कोई भी पार्टी के स्कूल बचाओ आंदोलन से जुड़ सकता है। संजय सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बदतर हालत के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार दोषी है। सरकार ने प्रदेश भर में 27 हजार स्कूल बंद किया है, जबकि 27308 शराब की दुकानें खोल दी हैं। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मधुशाला नहीं, पाठशाला की जरूरत है। इस मौके पर यूपी के सह प्रभारी दिलीप पांडेय, पूर्व विधायक और यूपी सह प्रभारी विशेष रवि, आप यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना और गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष राकेश अवाना भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed