फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Housing development will again give 25 percent discount to those who buy flats in the group, preparing to extend the discount till March

यूपी : समूह में फ्लैट खरीदने वालों को आवास विकास फिर देगा 25 प्रतिशत तक छूट, छूट को मार्च तक बढ़ाने की तैयारी

Sun, 24 Apr 2022 08:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 24 Apr 2022 08:33 PM IST
सार

परिषद की वेबसाइट यूपीएवीपीडॉटइन पर जाकर कोई भी अपना फ्लैट बुक कर सकता है। इसके लिए वेबसाइट के ऑनलाइन सर्विसेज पर जाकर क्लिक करना होगा। जहां पर किस योजना में किस फ्लोर पर फ्लैट उपलब्ध हैं उसकी जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
UP: Housing development will again give 25 percent discount to those who buy flats in the group, preparing to extend the discount till March
आवास विकास की बिल्डिंग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिन शहरों में आवास विकास परिषद के फ्लैट खाली पड़े हैं और बिक नहीं रहे हैं, वहां पर समूह में फ्लैट खरीदने वालों को 25 प्रतिशत तक की छूट फिर दी जाएगी। इसी मार्च में समाप्त हो चुकी छूट योजना को अगले साल मार्च तक बढ़ाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार हो गया। प्रस्ताव इसी माह होने वाली बोर्ड की बैठक में लाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश भर में आवास विकास परिषद की विभिन्न योजनाओं में 12 हजार से अधिक फ्लैट खाली पड़े हैं। इससे करीब 3540 करोड़ रुपये की राशि फंसी है। वहीं इनके रखरखाव पर भी विभाग को पैसा खर्च करना पड़ता है। इसी को लेकर परिषद प्रशासन अब फिर समूह में फ्लैट खरीददाराें को छूट देना चाहता है। इसी योजना के चलते पिछले साल पावर ग्रिड ने आवास विकास से 80 फ्लैट अपने अफसरों व कर्मचारियों के लिए खरीदे थे। विभाग ने एक बार फिर संस्थाओं व समूहों को आकर्षित करने के लिए छूट का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत समूह में 50 या उससे अधिक फ्लैट खरीदने पर 25 प्रतिशत और 25 से 49 फ्लैट पर 15 प्रतिशत की छूट देने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


ऑनलाइन भी आवेदन की सुविधा
परिषद की वेबसाइट यूपीएवीपीडॉटइन पर जाकर कोई भी अपना फ्लैट बुक कर सकता है। इसके लिए वेबसाइट के ऑनलाइन सर्विसेज पर जाकर क्लिक करना होगा। जहां पर किस योजना में किस फ्लोर पर फ्लैट उपलब्ध हैं उसकी जानकारी मिलेगी और वहीं पर बुकिंग व पंजीकरण का ऑप्शन मिलेगा। पंजीकरण की राशि भी ऑनलाइन जमा हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed