फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain alert issued in these districts today, monsoon line shifted to Terai areas; warning issued

यूपी: आज इन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, तराई के इलाकों में शिफ्ट हुई मानसून रेखा; जारी की गई चेतावनी

Thu, 31 Jul 2025 06:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 31 Jul 2025 06:35 AM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में बारिश का दौर अभी बेहतर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो से तीन दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश होगी। 

विज्ञापन
UP: Heavy rain alert issued in these districts today, monsoon line shifted to Terai areas; warning issued
यूपी के कई जिलों में होगी भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के दक्षिणी और विंध्य के इलाकों समेत प्रदेश में अच्छी बरसात से बाद मानसूनी बारिश के फिलहाल कमजोर पड़ने के संकेत हैं। अगले तीन चार दिनों के लिए प्रदेश के तराई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। माैसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।

विज्ञापन


बुधवार को आगरा में सर्वाधिक 121 मिमी भारी बारिश दर्ज की गई। बाराबंकी और फर्रुखाबाद में 70 मिमी बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मानसूनी ट्रफ लाइन (मानसून रेखा) प्रदेश के दक्षिणी इलाके से तराई इलाकों की ओर शिफ्ट हुई है। इसके असर से बृहस्पतिवार से अगले तीन-चार दिनों के लिए यूपी के तराई में हल्की से मध्यम बारिश का दाैर शुरू होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

आज से कम होगा बारिश का जोर, पड़ेंगी छिटपुट फुहारें

 राजधानी में बुधवार को भी अच्छी बारिश देखने को मिली। दोपहर में थोड़ी देर को धूप खिली, लेकिन थोड़ी देर बाद ही धूप पर बादल भारी पड़े और जोर की बरसात शुरू हो गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार से अगले दो-तीन के लिए फिलहाल बारिश कमजोर पड़ेगी। राजधानी के लोगों को छिटपुट बूंदाबांदी से ही संतोष करना होगा। अच्छी बारिश के आसार कम हैं।

बुधवार को लखनऊ में शाम तक 9.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का तापमान 0.3 डिग्री की बढ़त के साथ 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में हुई अच्छी बारिश

राजधानी में कल शाम 5 बजे जमकर बादल बरसे। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। जगह-जगह लोग बारिश का आनंद लेते भी नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए भी बारिश की संभावना जताई है। 5 अगस्त तक अधिकतम तापमान 33 से 35 के आसपास रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed