फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain alert issued in the state, torrential rain will occur in these districts till 19 September; rec

UP Weather: आज से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 तक यहां होगी मूसलाधार बरसात; वज्रपात के भी हालात

Wed, 17 Sep 2025 12:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 17 Sep 2025 12:43 AM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में मानसून एक बार फिर लौट आया है। मंगलवार को बाराबंकी में रिकॉर्ड बारिश हुई। मौसम विभाग ने 19 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
 

विज्ञापन
UP: Heavy rain alert issued in the state, torrential rain will occur in these districts till 19 September; rec
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बारिश का दौर एक बार फिर से प्रदेश में लौट रहा है। बुधवार से प्रदेश के कई जिलाें में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा तो पश्चिमी यूपी में भी मध्यम से तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 19 सितंबर के बाद से बारिश का प्रभाव कम होना शुरू होगा। राजधानी लखनऊ में भी बुधवार को दिन में मध्यम तो रात में भारी बारिश के आसार हैं जो बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


प्रदेश भर में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार को सबसे अधिक 146 मिमी बारिश बाराबंकी में दर्ज की गई। इसके अलावा गोंडा के कर्नलगंज में 141 मिमी, बहराइच के महसी में 119 मिमी, कैसरगंज में 112 मिमी व नानपारा में 105 मिमी बारिश दर्ज की गई। लखीमपुर के शारदानगर में 104.4 मिमी और अयोध्या में 93.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश बुधवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में होगी लेकिन पश्चिमी यूपी में भी कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश की संभावना है। मंगलवार को बारिश की वजह से रविवार की अपेक्षा तापमान में 4 से 5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। बुधवार को तापमान में और कमी आ सकती है।

विज्ञापन

इन जिलों में भारी से बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट

गोंडा, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और आसपास के इलाके।
 

यहां भारी वर्षा का येलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, संत कबीर नगर, बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अंबेडकर नगर एवं आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन

इन जिलों में वज्रपात होने की संभावना

UP: Heavy rain alert issued in the state, torrential rain will occur in these districts till 19 September; rec
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed