यूपी: मप्र से सटे जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, रोहतक और कानपुर होते हुए गुजर रही है मानसूनी ट्रफ लाइन
Monsoon IN UP:यूपी में पूर्वांचल और पश्चिम के जिलों में मौसम आज अपेक्षाकृत सूखा रहेगा। इसके उलट बुंदेलखंड के इलाके में भारी बारिश होने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के तराई वाले इलाकों को छोड़कर ज्यादातर पूर्वी हिस्से में मानसून कमजोर पड़ गया है। वहीं पश्चिमी-तराई और बुंदेलखंड के इलाके में अच्छी मानसूनी बारिश देखने को मिल रही है। प्रदेश में मंगलवार को मुरादाबाद में सर्वाधिक 122 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बरेली में 70 मिमी, ललितपुर में 66 मिमी, रामपुर में 43.6 मिमी और झांसी में 39 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिएपश्चिमी-तराई, विंध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड के इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। बुंदेलखंड के छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही 41 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मानसूनी ट्रफ लाइन भटिंडा से रोहतक और कानपुर होते हुए मध्यप्रदेश की ओर गुजर रही है। यही वजह है कि एमपी से सटे जिलों, विंध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड में मानसून ज्यादा सक्रिय है। फिलहाल पूर्वी-तराई इलाके में लोगों को बादलों की आवाजाही के साथ गरज चमक और हल्की बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ेगा।
यहां वज्रपात की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में।