फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An evening graced by literature and honors on the occasion of the annual celebration.

Lucknow News: वार्षिकोत्सव पर साहित्य और सम्मान से सजी शाम

Sun, 06 Sep 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
An evening graced by literature and honors on the occasion of the annual celebration.
हिंदी संस्थान के निराला सभागार में 35 शिक्षकों का हुआ सम्मान। 
लखनऊ। राजधानी में साहित्य, सम्मान और संगीत से सजी शाम में काव्या सतत साहित्य यात्रा परिवार का 12वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को हिंदी संस्थान के निराला सभागार में हुए कार्यक्रम में साहित्यकारों और शिक्षकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मिथिलेश दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि डॉ. अनिशा अंगिरा रहीं, जबकि मनोरमा लाल और चित्रा मोहन विशिष्ट अतिथि रहीं। कार्यक्रम में चार पुस्तकों- ''कथा वीथिका'' (लघुकथा संग्रह, संपादक निवेदिता श्री), ''लेखनी से'' (शारदा लाल), ''मन अयोध्या'' (नमिता शर्मा) और ''नन्हे पंखों की ऊंची उड़ान'' (शीतल बाजपेयी) का लोकार्पण हुआ। पुस्तकों की समीक्षा ज्योत्स्ना सिंह, इला सिंह, शीतल बाजपेयी और विनीता मिश्रा ने की। शिक्षक दिवस के अवसर पर करीब 35 शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद विपिन मलीहाबादी, मुकेश मिश्रा, स्वरिका कीर्ति, मंजुल मंजर, शीतल बाजपेयी और डॉ. बलवंत सिंह ने काव्यपाठ किया। इंदु सारस्वत, आशा श्रीवास्तव, अर्पिता और राखी अग्रवाल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed