फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heat returns to the state, with temperatures in this district reaching 42 degrees Celsius; heat alert issu

यूपी: प्रदेश में गर्मी की वापसी, 42 के करीब पहुंचा इस जिले का पारा; इन इलाकों में तपिश को लेकर अलर्ट जारी

Mon, 11 May 2026 09:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 11 May 2026 09:13 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अब लगातार गर्मी बढ़ेगी। 

विज्ञापन
UP: Heat returns to the state, with temperatures in this district reaching 42 degrees Celsius; heat alert issu
यूपी में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश के माैसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। तेज हवाओं और बूंदाबांदी के एक दाैर के बाद सोमवार को प्रदेश भर में धूप खिली। गर्मी और तपिश में बढ़ोतरी हुई और 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

विज्ञापन


इधर एक और विक्षोभ के सक्रिय होने से माैसम विभाग ने मंगलवार के लिए पश्चिमी यूपी, दिल्ली से सटे जिलों और तराई के कुल 38 जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ गरज चमक व हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार से अगले तीन-चार दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में और खासकर तराई क्षेत्रों में बादलों की सक्रियता बनी रहेगी। इस दौरान रुक-रुक कर हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन इसके बावजूद तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सर्वाधिक तापमान वाले जिले

बांदा- 41.6 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 40.7 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज- 40.4 डिग्री सेल्सियस
आगरा- 39.6 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी- 39.6 डिग्री सेल्सियस

यहां है तेज हवा और गरज चमक की चेतावनी

श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed