{"_id":"608e5f668ebc3ed9b81a2dfa","slug":"up-health-insurance-of-five-lakhs-for-all-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : सभी श्रमिकों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : सभी श्रमिकों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा
Sun, 02 May 2021 01:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 02 May 2021 01:44 PM IST
सार
प्रदेश के सभी श्रमिकों को इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। यही नहीं, किसी दुर्घटना में मृत्यु अथवा किसी प्रकार का अंग-भंग होने या दिव्यांगता आने पर दो लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश के सभी श्रमिकों को इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। यही नहीं, किसी दुर्घटना में मृत्यु अथवा किसी प्रकार का अंग-भंग होने या दिव्यांगता आने पर दो लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए इन दो योजनाओं की घोषणा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का कोई भी श्रमिक हो, पंजीकृत हो या नहीं, खेती के कार्य में लगा हो, औद्योगिक इकाई में कार्यरत हो, कुली हो, रेहड़ी, पटरी, ठेला, खोमचा लगाता हो या फिर निर्माण श्रमिक हो, सभी को इसका लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा कि महामारी है, तो थोड़ी दिक्कत जरूर होगी, फिर भी हम आप लोगों की सुविधा के लिए सभी जरूरी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन