{"_id":"5ad827f94f1c1b350b8b553f","slug":"up-govt-will-give-job-to-the-players-who-won-medals-in-commonwealth-games","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों पर होगी रुपयों की बौछार, नौकरी भी देगी यूपी सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों पर होगी रुपयों की बौछार, नौकरी भी देगी यूपी सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
poonam yadav and jitu rai
- फोटो : amar ujala
गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सोने का तमगा जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार 50 लाख रुपये का पुरस्कार देगी। वहीं, रजत पदक लाने वाले को 30 लाख तो कांस्य पदक विजेता को 15 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए जल्द ही एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने बताया कि पदक विजेताओं को प्रदेश के सरकारी विभागों में उनकी योग्यता के मुताबिक सरकारी नौकरी दिए जाने का भी फैसला किया गया है। खेल कोटे से नौकरी देने के लिए 11 सरकारी विभागों का चयन किया गया है। इन विभागों में पद खाली होने पर क्रमानुसार पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी।

यूपी के इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
सीमा पूनिया, रवि कुमार और सचिन चौधरी
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के जीतू राई ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण
वाराणसी की पूनम यादव ने भारोत्तोलन में स्वर्ण
मेरठ की सीमा पूनिया ने एथलेटिक्स में रजत
मेरठ के ही रवि कुमार ने शूटिंग में कांस्य
मेरठ के सचिन चौधरी ने पैरा पावर लिफ्टिंग में कांस्य
जो पदक नहीं जीते उन्हें भी 5-5 लाख
प्रदेश के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने पदक तो नहीं जीते लेकिन राष्ट्रमंडल खेल में प्रतिभाग किया उन्हें प्रोत्साहन के तौर पर 5-5 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।