फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to publicise its work.

सपा ने कमर कसी, देश भर में पीटेगी अपने काम का डंका

Sun, 12 Jul 2015 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Jul 2015 02:56 AM IST
विज्ञापन
UP govt to publicise its work.

प्रचार के मोर्चे पर पिछले लोकसभा चुनाव में फेल होने की सच्चाई बार-बार कुबूलने के बाद अखिलेश सरकार अगले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी उपलब्धियों का पूरे देश में बखान करने की तैयारी में जुटी गई है। इसके लिए एक निजी फर्म के चयन का प्रस्ताव है। सूचना विभाग ने इसकी कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पिछले लोकसभा चुनाव और उसके बाद में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे हों या उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी, इस बात की खूब शिकायत करते नजर आए कि देश की दूसरी सरकारों से बेहतर काम के बावजूद वे प्रचार में पीछे रह गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इसके लिए भाजपा पर कई बार ‘चालू पार्टी’ का तमगा मढ़ा। हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद सूचना महकमे ने इस ओर सक्रियता बढ़ाई है। मसलन, परंपरागत प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलावा सोशल मीडिया पर जोरदार प्रचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियो और एफएम पर सरकार के गुणगान हो रहे हैं। एफएम पर सरकारी उपलब्धियों के प्रचार के लिए बाकायदा एक कार्यक्रम शुरू कराया गया। सरकारी सूचनाओं के लिए एक 24 घंटे की वेबसाइट भी शुरू की। मगर, बात शायद इतने भर से बनती नजर नहीं आ रही है।

इस तरह होगा काम का प्रचार

UP govt to publicise its work.

जानकार बताते हैं कि सड़क और बिजली के अलावा भर्तियों के विवाद और बदहाल कानून-व्यवस्था सरकार की सबसे कमजोर नस साबित हो रही है।

अब सूचना विभाग ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, महत्वाकांक्षी योजनाओं व उपलब्धियों का प्रदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में व्यापक प्रचार करने की रूपरेखा तैयार की है।

तय किया है कि प्रदेश व प्रदेश के बाहर होर्डिंग, रूफटॉप, यूनीपोल, फ्लैक्स, के-आस्क, वाल राइटिंग व वाल टैटू जैसे प्रचार के सभी माध्यम आजमाए जाएंगे।

पुलिस बूथों, मॉल, बस क्यू शेल्टर, ट्री गार्ड, हाई-वे, एक्सप्रेस-वे, एअरपोर्ट कैंपस, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस स्टेशन पर इनके जरिये प्रचार किया जाएगा।

सरकार विधानसभा चुनाव के पहले अपनी उपलब्धियों से माहौल बना लेना चाहती है। सूचना निदेशक आशुतोष निरंजन ने प्रदेश व प्रदेश के बाहर सरकारी योजनाओं के गुणगान के लिए फर्म के चयन की कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed