फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to give 20 lakh to Iklakh's family.

इकलाख के परिजनों को 20 लाख रुपये देगी सरकार

Sun, 04 Oct 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Oct 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
UP govt to give 20 lakh to Iklakh's family.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को नोएडा के दादरी स्थित बिसाहड़ा गांव की घटना को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में अफवाह फैलाने वालों को भी चिह्नित कर उनके भी खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने घटना में मृतक मोहम्मद इखलाक के आश्रितों को पूर्व में दी गई 10 लाख की आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 20 लाख रुपये किए जाने की घोषणा की।

अधिकारियों संग बैठक कर ली जानकारी

UP govt to give 20 lakh to Iklakh's family.

मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर आला अधिकारियों के साथ बैठक कर दादरी की घटना की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों को गिरफ्तार कर उनसे कड़ी पूछताछ की जाए और उन्हें किसी भी हाल में बख्शा न जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी इस दिशा में जरूरी कदम उठाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की कहीं और पुनरावृत्ति न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed