फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to establish state as a startup hub for youths by providing new opportunities

यूपी में 10 हजार स्टार्टअप स्थापित करने का लक्ष्य, नौजवानों को युवा उद्यमी बनाने की योजना बना रही सरकार

Sat, 23 May 2020 09:54 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 23 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
UP govt to establish state as a startup hub for youths by providing new opportunities
सांकेतिक तस्वीर

लॉकडाउन के कारण डगमगाई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए योगी सरकार भरसक प्रयास कर रही है। इसे लेकर हर रोज नई योजनाओं और उनके क्रियान्वयन पर विचार विमर्श हो रहे हैं। इसी के तहत यूपी की योगी सरकार युवा उद्यमियों की फौज खड़ी करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


सीएम योगी की योजना है कि विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के पाठ्यक्रम में स्टार्टअप को नए विषय के तौर पर जोड़ा जाए। सरकार नौजवानों को जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब प्रोवाइडर बनाने पर जोर दे रही है। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के फाइनल इयर में एक साल की स्टडी लीव देने की भी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


योजना है कि स्टडी लीव के दौरान छात्र इंटर्नशिप कर सकेंगे। ऐसा कर के उन्हें युवा उद्यमी बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। योगी सरकार युवाओं को खुद का उद्यम स्थापित करने के लिए हर तरह से प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले साल में एक लाख छात्रों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। उन्हें इंटर्नशिप के दौरान प्रति माह ढाई हजार रुपये का भत्ता मिलेगा। इन छात्रों का प्रोजेक्ट वर्क पाठ्यक्रम का हिस्सा भी बनेगा। इन योजनाओं से योगी सरकार राजधानी लखनऊ को स्टार्टअप हब बनाना चाहती है।


सरकार ने प्रदेश में दस हजार से भी अधिक स्टार्टअप स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। योजना है कि हर जिले में स्टार्टअप इकाई बनाई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 'उत्तर प्रदेश स्टार्टअप फंड' में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) को 15 करोड़ की प्रथम किश्त सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed