फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt replied on SI recruitment.

दरोगा भर्ती पर अड़ गई सरकार, दिया करारा जवाब!

Fri, 10 Apr 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Apr 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
UP govt replied on SI recruitment.

राज्य सरकार ने दरोगा भर्ती में किसी भी तरह की अनियमितता को अदालत में सिरे से नकार दिया है। इस मामले में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष वीके गुप्ता ने अदालत में शपथपत्र भी दाखिल किया है।

विज्ञापन


दरोगा भर्ती परीक्षा में धांधली पर अधिवक्ता नूतन ठाकुर ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल की थी। इसी के जवाब में बोर्ड के अध्यक्ष वीके गुप्ता ने अदालत में आरोपों को नकारा है।
विज्ञापन


उन्होंने अदालत में पेश हलफनामे में कहा है कि याचिका में दिए गए सभी उदाहरण गलत हैं। प्रारंभिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण कोई अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कट ऑफ के नीचे कोई अभ्यर्थी चयनित नहीं हुआ और न ही कट ऑफ के ऊपर किसी को छोड़ा गया है।

ह्वाइटनर और ब्लेड का प्रयोग अनुचित नहीं

UP govt replied on SI recruitment.

अध्यक्ष के हलफनामे के अनुसार पूरे ग्रुप डिस्कशन की वीडियोग्राफी कर सीडी बनाई गई है। हिंदी में 90 से अधिक अंक मात्र 10 अभ्यर्थी को मिले जिनमें 7 चुने गए।

ह्वाइटनर और ब्लेड के प्रयोग के बारे में कहा गया है कि इस पर रोक का कोई नियम नहीं था। इसका प्रयोग अनुचित नहीं था। यह अभ्यर्थियों के भले के लिए किया गया और उनके द्वारा ऐसा अपने रिस्क पर किया गया।

शपथपत्र में गुप्ता ने यह भी कहा है कि कॉपियों की जांच पूरी तरह स्कैनिंग मशीन से हुई। नूतन ठाकुर ने भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के इस दावे को गलत बताते हुए कहा, यह जवाब गलत है क्योंकि स्पष्ट निर्देश थे कि इनका प्रयोग वर्जित है। उन्होंने इन तथ्यों को हाईकोर्ट के समक्ष रखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed