फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up govt politicians are using social sites

टेक सेवी हुए अखिलेश के मंत्री, सोशल मीडिया से जुड़ेंगे

Sun, 10 Aug 2014 12:11 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Aug 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
up govt politicians are using social sites

प्रदेश के विधायक और मंत्री अब सोशल मीडिया के जरिये जनता से सीधे जुड़ेंगे। वे अपने विधानसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया यूजर्स से वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


विधायकों और मंत्रियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर विशेषज्ञों से सोशल मीडिया के जरिये ट्विटर, फेसबुक, गूगल प्लस, यू ट्यूब की उपयोगिताओं की विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन


फिफ्थ एस्टेट के सहयोग से आयोजित इस वर्कशॉप में उन्हें जनता से सीधे जुड़ने, लोकतंत्र में सोशल मीडिया की क्या भूमिकाएं हो सकती हैं पर खास टिप्स दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 मंत्री और विधायक मौजूद रहे

up govt politicians are using social sites

सोशल मीडिया पर कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता को लाभ पहुंचाने के लिए नवीनतम तकनीक को अपनाया जाना चाहिए।

जनप्रतिनिधि सोशल मीडिया का उपयोग अपनी बात जनता तक पहुंचाने और लोगों की राय जानने के लिए कर सकते हैं। सोशल मीडिया जनता से संवाद करने का सशक्त और प्रभावी माध्यम है।

विशेषज्ञों ने बताया कि किस तरह जनता और जनप्रतिनिधि सोशल मीडिया के जरिये लाभान्वित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़ी कुछ घटनाओं को लेकर दुनिया भर में यूपी का दुष्प्रचार हुआ। सोशल मीडिया के जरिये सही बातें सामने आने पर इसमें कमी आई है। कार्यशाला में करीब 50 मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

निशक्त को मिली पेंशन

up govt politicians are using social sites

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया समस्याओं के समाधान में बहुत उपयोगी हो सकता है। उदाहरण देते हुए बताया कि जौनपुर में एक व्यक्ति अपने निशक्त बेटे को लेकर पेंशन बनवाने के लिए गया।

दफ्तर के बाबू ने उसे भगा दिया। यह खबर एक अखबार में छपी। किसी ने उनकी फेसबुक पर इसे पोस्ट किया। उन्होंने जांच कराई तो मामला सही निकला और उसकी पेंशन शुरू हो गई।

सैफई में रुका घटिया निर्माण

up govt politicians are using social sites

अखिलेश यादव ने कहा कि सैफई में एक निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत मिली। निर्माण एजेंसी के एमडी ने जो फोटो भेजे उनमें निर्माण ठीक लग रहा था। सोशल मीडिया के जरिये आए फोटो के बाद जांच कराई तो घटिया निर्माण पाया गया और इसे ठीक कराया गया।

जरूरी है सोशल मीडिया
भारत बहुत बड़ा देश है। यहां सीखने के लिए बहुत कुछ है। सोशल मीडिया का उपयोग जनता और विधायक दोनों के लिए उपयोगी हो सकता है। कार्यशाला में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। मुख्यमंत्री की पहल सराहनीय है।
डॉ. संग्राम सिंह यादव, सपा विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed