फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up govt on salary of shikshamitra.

शिक्षामित्रों को वेतन न मिलने से सरकार नाराज, दिया आदेश

Thu, 18 Feb 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
up govt on salary of shikshamitra.

राज्य सरकार ने 10 फरवरी तक समायोजित शिक्षामित्रों को वेतन देने का आदेश दिया था, मगर अभी तक करीब 40 फीसदी शिक्षामित्रों को पूरी धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है।

विज्ञापन


इस पर शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि जहां भी बीएसए और लेखाधिकारी की लापरवाही के कारण ऐसी स्थिति बनी है, वहां इन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन


सूबे में 1 लाख 32 हजार 442 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया गया है। पिछले साल 12 सितंबर को हाईकोर्ट ने इनके समायोजन को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, 7 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस आदेश पर स्टे दे दिया। इसके बाद राज्य सरकार ने तीन महीने के रुके वेतन के साथ समायोजित शिक्षामित्रों को भुगतान के आदेश दिए। इसके लिए 10 फरवरी तक का समय दिया गया था। इस बाबत बेसिक शिक्षा परिषद के वित्त अधिकारी ने भी सभी जिलों में तैनात लेखाधिकारियों को निर्देश जारी किए थे।

इन जिलों में नहीं किया गया भुगतान

up govt on salary of shikshamitra.

इसके बावजूद मिर्जापुर, भदोही, फतेहपुर, बदायूं, शाहजहांपुर, चंदौली, बाराबंकी, वाराणसी और आजमगढ़ समेत करीब 35 जिले ऐसे हैं जहां करीब 52 हजार शिक्षामित्रों को सितंबर से नवंबर तक के रुके वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।

शिक्षामित्र संगठनों का कहना है कि जिले के अफसर उगाही के चक्कर में जानबूझकर भुगतान में देरी कर रहे हैं।

इस सचिव ‌बेसिक शिक्षा आशीष गोयल ने कहा, समायोजित शिक्षामित्रों को भुगतान के लिए कुछ जिलों में धन की कमी थी, जिसे जारी कर दिया गया है। जल्द ही सभी को भुगतान हो जाएगा। अगर किसी भी जिले में यह पाया गया कि बजट होने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed